बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - विधानसभा हर्रैया के विकासखंड विक्रमजोत अंतर्गत ग्राम माझा किता अव्वल में बाढ़ एवं कटान से उत्पन्न परिस्थितियों का विधायक अजय सिंह ने शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों को गंभीरता से सुना।
बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मौके पर 300 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। विधायक ने कहा कि शेष प्रभावित परिवारों को भी राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि संकट की इस घड़ी में किसी भी परिवार को आवश्यक सहायता के लिए परेशान न होना पड़े। विधायक ने बाढ़ एवं कटान से हुए नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने को कहा।
उन्होंने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में हर प्रभावित परिवार अकेला नहीं है। सरकार पूरी मजबूती के साथ बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ी है। राहत सामग्री से लेकर नुकसान के मुआवजे तक प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराकर शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पात्र लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
इस दौरान मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी उमाकांत तिवारी, नायब तहसीलदार विक्रमजोत आनंद यादव, ग्राम प्रधान परशुराम निषाद, राम फूल निषाद, सुनील, सिधारे, वीरेन्द्र, राकेश, राम बलि, करिया, अखिलेश सिंह, मार्शल तिवारी, नीरज शुक्ला, अनूप सिंह, प्रिन्स शुक्ला, संदीप चौधरी, लवकुश चौधरी, निर्मल सिंह, आशु सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

बस्ती - सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/08 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का दिया निर्देश

अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती - थाना सोनहा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों विरेन्द्र कुमार उर्फ बब्बू तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी निवासी मुड़िला थाना सोनहा...
उत्तर प्रदेश 
अवैध देशी शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी: योगी

बोले- स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
32 साल की उम्र में तिरंगा फहराकर शहीद हुए थे गुलाब सिंह लोधी: योगी

हत्यारिन बेटी ने आशिक संग मिल बाप को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

बस्ती (दुबौलिया) - दुर्गा बनी हत्यारिन प्रेमी संग मिलकर पिता की धारदार हथियार से हत्या कर बाप बेटी के रिश्ते...
उत्तर प्रदेश 
हत्यारिन बेटी ने आशिक संग मिल बाप को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

प्रमोद की बढ़ी सुरक्षा, सरकार ने दी बुलेट प्रूफ जैकेट

लालगंज, प्रतापगढ़। सुरक्षा एजेन्सियों और खुफिया रिपोर्ट को लेकर सरकार ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की सुरक्षा...