उतरौला में रसोइयों सम्मान समारोह, कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित

शलेस चिकित्सा कार्ड और बढ़ा हुआ मानदेय पाकर खिले रसोइयों के चेहरे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला (बलरामपुर)। रविवार को उतरौला स्थित एक निजी हॉल में रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उतरौला तहसील क्षेत्र के चारों विकास खंडों गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार श्रीदत्तगंज और उतरौला के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस चिकित्सा कार्ड और मानदेय बढ़ोतरी का चेक भेंट कर सम्मानित किया गया।
 
​कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व उपस्थित सभी रसोइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। जैसे ही मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि 5 लाख रुपये का वार्षिक कैशलेस इलाज पोशाक के लिए एक हजार रुपये प्रतिवर्ष तथा भारतीय स्टेट बैंक व बेसिक शिक्षा परिषद के MoU के तहत 2 लाख रुपये के मुफ्त दुर्घटना बीमा की ऐतिहासिक घोषणा की पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
 
​विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि 
​अनूप चंद गुप्ता ने प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालयों में सेवा देने वाले रसोइयों के हित में लिया गया यह निर्णय अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ मानदेय में वृद्धि से इनके परिवारों को बड़ा संबल मिलेगा।
 
गैड़ास बुजुर्ग ब्लाक प्रमुख ​राकेश तिवारी ने कहा कि रसोइया समाज हमारे परिषदीय विद्यालयों की रीढ़ हैं, जो बच्चों के पोषण का ध्यान रखते हैं। सरकार की इस पहल से उनका आत्मसम्मान बढ़ा है और उनकी वर्षों पुरानी मांगें पूरी हुई हैं।
 
खंड शिक्षा अधिकारी ​डॉ. स्वामीनाथ ने इस सराहनीय कार्य के लिए विभाग की ओर से प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रसोइयों के पोशाक  मानदेय वृद्धि का स्वागत किया तथा उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा कार्ड और दुर्घटना बीमा जैसी योजनाएं विपरीत परिस्थितियों में इनके परिवार के लिए सुरक्षा कवच साबित होंगी।
 
​शिक्षक संघ और अधिकारियों की उपस्थिति
WhatsApp Image 2026-08-23 at 15.00.50
​कार्यक्रम का कुशल और मंच संचालन शिक्षक मोहम्मद उस्मान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक शिवकुमार, हामिद अली चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
 
​इस अवसर पर एआरपी जितेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव .रामलाल शर्मा विक्रम सिंह. कृष्ण कुमार रविकांत चौधरी. मोहम्मद हारुन, प्रेमचंद शर्मा, अरविंद गुप्ता, मनोज कुमार, विकास कुमार, पल्लवी सक्सेना, रामजी यादव, भगवानदिन वर्मा, अमर सिंह, अरविंद यादव, नान बाबू, मुस्तफा रज़ा, अनवार अहमद, शबी अहमद, विनय कुमार और बच्चाराम सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं रसोइया उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नागपुर में ‘मंथन फॉर युवा अभियान’ को लेकर छात्रों में उत्साह

रेशिम बाग ग्राउंड में समापन समारोह के दौरान जेनजी से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, 4,000 ढोल-ताशा वादक देंगे प्रस्तुति
राज्य  महाराष्ट्र 
नागपुर में ‘मंथन फॉर युवा अभियान’ को लेकर छात्रों में उत्साह

पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

पिच ब्लैक में 20 से अधिक देशों संग गरजे भारतीय वायुसेना के राफेल नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने दो...
राष्ट्रीय 
पिच ब्लैक और उदारा शक्ति में भारतीय वायुसेना का दमदार प्रदर्शन

अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई

कहा- मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने देंगे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई

रोबोटिक सर्जरी में सफदरजंग अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क हुई सर्जरी  नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने उन्नत हड्डी रोग उपचार में महत्वपूर्ण उपलब्धि...
राष्ट्रीय 
रोबोटिक सर्जरी में सफदरजंग अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई

कहा- मंदिर को व्यापार का केंद्र नहीं बनने देंगे
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- ‘चंदा चोरों’ पर हो कार्रवाई

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे