ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा

शहर पेश इमाम हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना करेंगे, गाइड लाइन जारी

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

जुलूस में अगर कोई डीजे म्यूजिक तथा बड़े वाहन लेकर आता है तो दावते इस्लामी प्रशासन का साथ देंगी :- अनीस अत्तारी

शाहजहांपुर। तहरीक दावते इस्लामी इण्डिया की ओर से ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकलने वाला जुलूसे मीलाद हर साल की तरह इस साल भी 26 अगस्त बरोज़ बुधवार सुबह आठ बजे,रेलवे स्टेशन के सामने वाली नूरी मस्जिद से रवाना होगा। जिसको शहर पेश इमाम हजरत मौलाना हुजूर अहमद मंजरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये जानकारी होटल पैराडाइज में आयोजित प्रेस वार्ता में दावते इस्लामी जिला निगरां हाफिज अनीस अत्तारी ने दी।

उन्होंने बताया कि जुलूस रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद के पास मैरिज लान में क़दमे रसूल व अन्य तबर्रुकात की जियारत कराई जाएगी, इस दौरान इज्तिमा ए मीलाद का सिलसिला भी जारी रहेगा और हमेशा की तरह इस साल भी जुलूसे मिलाद अपने पारम्परिक रास्तों से होता हुआ मोहल्ला अंटा अंजान चौकी के पीछे कटहल वाली मस्जिद में इज्तेमाई दुआ के साथ संपन्न होगा।उन्होने अपील की है कि जुलूस में आने वाले सभी लोग जुलूस में अदबो एहतराम के साथ दुरूदे पाक और नाते रसूल पढ़ते हुए और सरकार की आमद के नारे लगाते हुए चले , रास्ते में आने-जाने वाले मुसाफिरों व मरीज़ों को रास्ता दें। और सभी से गुजारिश है कि दुआ में सभी लोग खुसूसी तौर पर शरीक हों।

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद ये खबर भी पढ़े : गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

उन्होंने खास तौर से छतों से बिस्कुट के पैकेट,फल और खाने की चीज़ें आदि फेंकने वालो से अपील की है  कि रिज्क की बेअदबी न करें और लंगर अदब से लोगों के हाथों में ही तकसीम करें। उन्होंने लंगर करने वालों को दावते इस्लामी के विभाग गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन से प्रेरणा लेने को कहा जो मिलादुन्नबी के मौके पर अस्पतालों में  बीमारों और जरूरतमंद लोगों को फल वितरण करते हैं।सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए इस वर्ष भी धार्मिक स्थलों के पास तैनात वालंटियर सुरक्षा जैकेट में नज़र आयेंगे।

डीजे म्यूजिक तथा बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी ने कहा कि अगर कोई डीजे म्यूजिक तथा बड़े वाहन लेकर आता है तो दावते इस्लामी प्रशासन का साथ देंगी। प्रेस वार्ता में हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी, नाजिम अत्तारी, सरताज अत्तारी व रिजवान अत्तारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

बोले- गुणवत्ता, कीमत और डिलीवरी ऐसी हो कि दुनिया भारत पर भरोसा करे
राष्ट्रीय  राज्य 
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा

जुलूस में अगर कोई डीजे म्यूजिक तथा बड़े वाहन लेकर आता है तो दावते इस्लामी प्रशासन का साथ देंगी :-...