रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

पीएम पोषण योजना से जुड़ी रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड व साड़ी वितरित, 3 हजार रुपये मानदेय और 2 लाख रुपये दुर्घटना बीमा की घोषणा से बढ़ा उत्साह

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260823-WA0242कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सम्राट उदयन सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में रसोइयों को सम्मानित करने के साथ ही सरकार की ओर से मानदेय वृद्धि, स्वास्थ्य सुरक्षा और दुर्घटना बीमा जैसी महत्वपूर्ण सौगातों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा कुशवाहा, मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीमा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित ये खबर भी पढ़े : एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

कार्यक्रम की शुरुआत में सभागार में उपस्थित रसोइयों ने लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि करते हुए इसे तीन हजार रुपये करने की घोषणा की। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा के तहत पांच लाख रुपये तक के कैशलेस चिकित्सा कार्ड, भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा कवर तथा रसोइयों की ड्रेस के लिए मिलने वाली धनराशि को पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये करने की घोषणा की गई। इन चार बड़ी सौगातों की जानकारी मिलते ही सभागार में मौजूद रसोइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि रसोइयां विद्यालयों में केवल भोजन तैयार करने का काम नहीं करतीं, बल्कि अपने ममता, सेवा-भाव और समर्पण से बच्चों के बीच परिवार जैसा माहौल बनाती हैं। उन्होंने रसोइयों की भूमिका को विद्यालयी व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

विधायक पूजा पाल ने रसोइयों के हित में की गई घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के हित और सम्मान को ध्यान में रखकर योजनाएं चला रही है और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास” की भावना के साथ काम कर रही है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी निभाने वाली रसोइयां वास्तव में पोषण की प्रहरी हैं। वे साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए बच्चों के लिए भोजन तैयार करती हैं और ममता के साथ उन्हें भोजन कराती हैं। विद्यालयी व्यवस्था में उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

इस दौरान रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए और सम्मान स्वरूप साड़ी भी भेंट की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोइयों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कैशलेस चिकित्सा कार्ड के लिए आवश्यक पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सीमा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं रसोइयों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वालों को धन्यवाद दिया।

रक्षाबंधन से पहले मिले सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की सौगात से रसोइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। रसोइयों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि, स्वास्थ्य सुरक्षा, दुर्घटना बीमा और ड्रेस की बढ़ी धनराशि ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मंझनपुर एवं मुख्यालय के अलावा एसआरजी दिलीप तिवारी, ओमप्रकाश सिंह तथा एआरपी व्योमेश मिश्र, राम विशाल, कृष्ण कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनिष्ठा प्रजापति ने किया।

मानदेय में वृद्धि, ड्रेस के लिए बढ़ी धनराशि, पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा और दो लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की सौगात ने पीएम पोषण योजना से जुड़ी रसोइयों के मन में नई आशा और आत्मसम्मान का भाव जगाया। यह आयोजन उनके लिए केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बनकर सामने आया।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रोबोटिक सर्जरी में सफदरजंग अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क हुई सर्जरी  नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने उन्नत हड्डी रोग उपचार में महत्वपूर्ण उपलब्धि...
राष्ट्रीय 
रोबोटिक सर्जरी में सफदरजंग अस्पताल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

बोले- गुणवत्ता, कीमत और डिलीवरी ऐसी हो कि दुनिया भारत पर भरोसा करे
राष्ट्रीय  राज्य 
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा

जुलूस में अगर कोई डीजे म्यूजिक तथा बड़े वाहन लेकर आता है तो दावते इस्लामी प्रशासन का साथ देंगी :-...
उत्तर प्रदेश 
 ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा