पुलिस पर फायरिंग कर भागे बदमाशों को दबोचा, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

कोखराज पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, चार शातिर गिरफ्तार; नकदी, जेवरात, तमंचा और फॉर्च्यूनर बरामद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260823-WA0230कौशाम्बी। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की चुनौती बने शातिर बदमाशों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रोही चौराहे पर देर रात चेकिंग के दौरान कोखराज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। तीन अन्य आरोपितों को पुलिस ने मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक लाख रुपये से अधिक नकदी, पीली और सफेद धातु के गहने, अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है।

गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद ये खबर भी पढ़े : गुलदार के हमले में मासूम की मौत, विधायक ने परिवार को दी मदद

पुलिस के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी और नकबजनी की कई घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे। घटनाओं के खुलासे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कई टीमों का गठन कर बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद कोखराज पुलिस और एसओजी टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई और सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास शुरू किया।

22/23 अगस्त की रात पुलिस और एसओजी टीम रोही चौराहे पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से संदिग्ध वाहन के आने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोग गाड़ी मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की तो बदमाश वाहन से उतरकर भागने लगे।

पुलिस का कहना है कि इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने दोबारा गोली चला दी। इसमें प्रभारी निरीक्षक कोखराज बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अलीशान नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं पुलिस ने उसके तीन साथियों को भी पकड़ लिया।

घायल बदमाश के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने चारों आरोपितों के पास से चोरी के गहने और एक लाख रुपये से अधिक नकदी भी बरामद की है।

चार महीने से करते थे रेकी, रात में घरों को बनाते थे निशाना

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे पिछले करीब चार महीने से अलग-अलग इलाकों में पहले रेकी करते थे। इसके बाद रात में घरों के ताले तोड़कर और दीवार में सेंध लगाकर नकदी, गहने, कपड़े और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे चोरी के माल को बेचने और नई जगहों पर वारदात के लिए रेकी करने प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपितों ने बताया कि पकड़े जाने की स्थिति में भागने के लिए वे अपने पास तमंचा और कारतूस रखते थे।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। साथ ही बरामद गहनों और अन्य सामान का मिलान पूर्व में दर्ज चोरी व नकबजनी की घटनाओं से कराया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि गिरोह से पूछताछ में क्षेत्र की कई पुरानी वारदातों के खुलासे हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

1.46 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों को मिल रहा पौष्टिक भोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
3.54 लाख रसोइयों को मिलेगा बढ़े हुए मानदेय का लाभ, अब बढ़कर हुआ ₹3000 प्रतिमाह

रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

कौशाम्बी। जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का...
उत्तर प्रदेश 
रसोइयों को सम्मान के साथ सुरक्षा की सौगात, मानदेय बढ़ा तो खिल उठे चेहरे

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

बोले- गुणवत्ता, कीमत और डिलीवरी ऐसी हो कि दुनिया भारत पर भरोसा करे
राष्ट्रीय  राज्य 
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी, दुनिया भारत से खरीदे हथियार: राजनाथ सिंह

ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व 26 अगस्त को मनाया जाएगा

जुलूस में अगर कोई डीजे म्यूजिक तथा बड़े वाहन लेकर आता है तो दावते इस्लामी प्रशासन का साथ देंगी :-...