राजस्थान में फिर सक्रिय मानसून, 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में कमजोर पड़े मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश के 17 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर, कोटा सहित कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बरसात से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

इससे पहले सोमवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 102 मिलीमीटर बारिश भरतपुर के सीकरी में हुई, जो करीब चार इंच है।

यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी ये खबर भी पढ़े : यूपी में अगले 12 घंटे बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली चमकेगी

भरतपुर के अलावा अलवर, करौली और दौसा में भी कई स्थानों पर तीन इंच तक पानी बरसा। बारिश के कारण कई जगह सड़कें जलमग्न हो गईं और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बरसात हो रही है।

बीते 24 घंटे में जयपुर के जेएलएन मार्ग पर 35 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के कारण राजधानी के तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है।

कोटा में मंगलवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक कोटा संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। करौली जिले के हिंडौन में सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद बाजारों और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया।

इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। बारिश के बाद पांचना बांध में भी पानी की आवक बढ़ी है। बांध का गेज 9.10 मीटर से बढ़कर 9.15 मीटर तक पहुंच गया।

अलवर में सोमवार को रुक-रुककर बारिश हुई। मंगलवार सुबह जिले के अधिकतर हिस्सों में हल्की धुंध छाई रही। बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। इसके विपरीत अजमेर में मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने से गर्मी और उमस का असर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ के प्रभाव से राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगते राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर और करौली सहित आसपास के जिलों में अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में कई संदिग्ध उग्रवादी कैडरों को...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, कई उग्रवादी गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

बिलासपुर। साइबर ठगों ने एक 68 वर्षीय सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी देकर...
छत्तीसगढ़ 
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 35 लाख ठगने की कोशिश नाकाम

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी के एक मामले में शातिर ठगों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई )...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से 4.99 लाख की साइबर ठगी

भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

भोपाल/धार। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला मामले को लेकर हिंदू संगठन के आह्वान पर मंगलवार को आधे दिन...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
भोजशाला विवाद को लेकर धार बंद, बाजारों में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार पूरी रात हुई बारिश ने जमकर कहर बरपाया। इसमें जनधन की भारी क्षति...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बारिश का कहर, मकान की दीवार गिरने से दंपती की मौत

बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

देवरिया। बिहार में खपाने के लिए बाइक से ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की खेप को मईल पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
   बिहार जा रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, बाइक से 48 बोतल बरामद; तीन गिरफ्तार

अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार, 25 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़