अनुशासन और नेतृत्व का पाठ सीखकर दक्ष हुए 51 शिक्षक

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार तथा प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अदनान हाशमी एवं राकेश सैनी के निर्देश पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर कोर्स का रविवार को सफल समापन हुआ। 17 से 23 अगस्त तक चले प्रशिक्षण में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के 51 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर स्काउटिंग के विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण में जनपद बस्ती के प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय कुमार वर्मा ने लीडर ऑफ द कोर्स की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्य आयुक्त बस्ती संजय सिंह द्वारा उन्हें कार्यमुक्त कर यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को स्काउटिंग के सिद्धांत, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, दल संचालन सहित विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर अरुण कुमार ने अजय कुमार वर्मा को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षण में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मनिर्भरता, सेवा और नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
कोर्स के सफल आयोजन पर प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी, जिला स्काउट कमिश्नर हरिराम बंसल, एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर हरेंद्र सिंह, जिला सचिव कुलदीप सिंह, सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त सुषमा यादव समेत प्रशिक्षकों महेश कुमार, अमित कुमार शुक्ला, कुलदीप कुमार, हेमंत गुप्ता, राजित कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। एलओसी गाइड प्रतिमा शुक्ला, अर्चना वर्मा, इफ्तखारुनिषा, राकेश कुमार सिंह, इंद्रेश चौधरी, प्रताप शंकर पांडेय और माता प्रसाद का भी सहयोग सराहनीय रहा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया