नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

Screenshot_2026-08-24-14-31-17-64_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा का आकस्मिक निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी से अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या और कार्यरत शिक्षकों की संख्या के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर पठन-पाठन की व्यवस्था और शिक्षण कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास के माध्यम से आधुनिक तरीके से पठन-पाठन होता पाया गया।

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा ये खबर भी पढ़े : आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा

जिलाधिकारी ने गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के रहने और अन्य उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि छात्रावासों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और बच्चों के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

इसके बाद जिलाधिकारी विद्यालय की मेस पहुंचे और वहां भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं के लिए तैयार किए गए भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने स्वयं भोजन किया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता ठीक पाई गई।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके रहने, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर लगातार विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक और आवासीय वातावरण मिल सके।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

मिर्जापुर में चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलर्स शॉप में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण पार

रविवार को दुकान खोलते बिखरा मिला सम्मान, कैंची और पेचकस बरामद सेंधमारी की जांच में जुटी पुलिस, डॉग स्क्वाड ने...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलर्स शॉप में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण पार

नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं

कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा का आकस्मिक निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास...
उत्तर प्रदेश 
नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं

2017 व 2022 में सत्ता बरकरार रखने के बाद 2027 की तैयारी में भाजपा

गोपेश्वर। राज्य गठन के बाद उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय तक भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता का बदलाव...
उत्तराखंड 
2017 व 2022 में सत्ता बरकरार रखने के बाद 2027 की तैयारी में भाजपा

रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को बांधें राखी

पंचांगों और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा हरिद्वार। भाई-बहन के अटूट प्रेम...
धर्म-आध्यात्म  उत्तराखंड 
रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, 28 अगस्त को बांधें राखी

‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ शुरू, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

मंत्री अग्निमित्रा पाल ने ‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ को दिखाई हरी झंडी पश्चिम बर्दवान। महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने...
पश्चिम बंगाल 
‘दुर्गा सुरक्षा स्क्वाड’ शुरू, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलर्स शॉप में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण पार

रविवार को दुकान खोलते बिखरा मिला सम्मान, कैंची और पेचकस बरामद सेंधमारी की जांच में जुटी पुलिस, डॉग स्क्वाड ने...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में चोरी की बड़ी वारदात, ज्वेलर्स शॉप में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण पार

नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं

कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, टेवा का आकस्मिक निरीक्षण कर पठन-पाठन, छात्रावास...
उत्तर प्रदेश 
नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं

जानवर चराने गयी किशोरी से युवक ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
जानवर चराने गयी किशोरी से युवक ने किया रेप, मुकदमा दर्ज

बैखोफ चोरों ने दरवाजे पर खड़े आटो व मोबाइल फोन चोरी

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
बैखोफ चोरों ने दरवाजे पर खड़े आटो व मोबाइल फोन चोरी