आरएडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज के भवन में लगी भीषण आग, 8 दमकल वाहनों ने पाया काबू

हजरतगंज कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद गोमतीनगर से पहुंची दमकल की टीम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भवन में धुआं भरने से मचा हड़कंप; कोई जनहानि नहीं

लखनऊ। राजधानी में देर रात आरएडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज के भवन में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। भवन में अत्यधिक धुआं भर जाने के कारण दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही धुआं निकासी की प्रक्रिया भी शुरू की।अग्निशमन विभाग के अनुसार, मंगलवार रात करीब 1:39 बजे हजरतगंज कंट्रोल रूम को एआरओ आईपी के माध्यम से सूचना मिली कि आरएडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज के भवन में आग लग गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गोमतीनगर अग्निशमन केंद्र से तत्काल दो अग्निशमन वाहन और अग्निशमन अधिकारी को आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

भवन में भरा था अत्यधिक धुआं

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि भवन के अंदर काफी अधिक धुआं भरा हुआ था। स्थिति को देखते हुए अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। इसके साथ ही भवन से धुआं बाहर निकालने की प्रक्रिया भी शुरू की गई, ताकि अंदर की स्थिति स्पष्ट हो सके और राहत कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।आग की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी, लखनऊ भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उनके कुशल निर्देशन में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही भवन के अंदर सर्च अभियान चलाया।

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत ये खबर भी पढ़े : झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

यह सुनिश्चित किया कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न हो

दमकल टीम ने भवन के अलग-अलग हिस्सों में सर्च अभियान चलाकर यह सुनिश्चित किया कि आग या धुएं के बीच कोई व्यक्ति अंदर फंसा तो नहीं है। अग्निशमन कर्मियों के अथक प्रयास और कड़ी मेहनत के बाद आग पर शीघ्र ही नियंत्रण पा लिया गया।अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आग की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति सामान्य होने के बाद दमकल टीम ने राहत की सांस ली।घटना के दौरान कुल आठ फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने की कार्रवाई में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

उत्तर प्रदेश: आगरा के सदर बाजार क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लहूलुहान कर देने...
उत्तर प्रदेश 
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर चाकू से हमला....

रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

सरकारी कार्य में बाधा और धमकी के मामले में कृष्णानगर पुलिस की कार्रवाई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रॉन्ग साइड वाहन चलाने से रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले तीन गिरफ्तार

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात नई दिल्ली टाइगर्स...
खेल 