मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता - डीएम

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने भदेश्वर नाथ मंदिर में विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की कतार व्यवस्था, साफ-सफाई,  तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारु बनाए रखी जाएं। भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश भी दिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था में लगे कार्मिक पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण माह के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। संबंधित विभाग  आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी एवं बेहतर बनाए रखें, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर सकें।
इस अवसर पर  मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया