पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल
बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास इस्तकबालिया कैंप लगाया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद आदित्य यादव मौजूद रहे। कैंप में जुलूस में आने वाले लोगों के लिए शरबत का भी इंतजाम किया गया।
जुलूस के दौरान आगे चल रहे परचम को सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने थामकर लहराया। इस दौरान जिला काजी हज़रत अतीफ मियां कादरी और हज़रत अज़्ज़ाम मियां कादरी सहित धर्मगुरुओं का सांसद आदित्य यादव व आबिद रज़ा ने फूलों की माला पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सभासद अनवर खां, छोटा मेंबर, अबरार मेंबर, नवेद मेंबर, मुशाहिद मेंबर, जवाहर सिंह यादव पूर्व डीजीसी, ओमवीर सिंह यादव, साजिद नेता जी, हारून मेंबर, माजिद मेंबर, फरहत अली, शशांक यादव, सफीर अहमद, अतुल पटेल, हर्षित यादव, त्यागी सिंह राजपूत, परवेज उर्फ छोटु, रिजवान बब्लू, अफसर खां, कौसर खां, मास्टर असरार, फहीम, मिंटू आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
