जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट पर फ्लैक्स-बैनरों की भरमार

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। जुलूस के निर्धारित रूट पर जगह-जगह स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। इसके साथ ही फ्लैक्स, पोस्टर और बैनर लगाने की भी होड़ नजर आ रही है। सड़क किनारे से लेकर बिजली के खंभों तक बल्लियां लगाकर फ्लैक्स-बैनर लगाए जा रहे हैं। जिसे जहां जगह मिल रही है, वहीं अपनी प्रचार सामग्री लगाने में जुटा है।

जुलूस के रूट पर बढ़ती फ्लैक्स और बैनरों की संख्या अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। रास्ते में जगह-जगह लगे बड़े-बड़े फ्लैक्स और बैनरों को देखकर लोग तरह-तरह की चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जुलूस के स्वागत की तैयारियों के साथ-साथ फ्लैक्स और बैनर लगाने की भी मानो होड़ लगी हुई है। आलम यह है कि सड़क किनारे खाली जगहों के साथ बिजली के खंभों पर भी बल्लियां लगाकर प्रचार सामग्री लगाई जा रही है। इससे जुलूस के रूट का नजारा पूरी तरह फ्लैक्स और बैनरों से घिरा हुआ नजर आ रहा है। इसे लेकर लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि स्वागत की तैयारियों के बीच कहीं यह फ्लैक्स-बैनरों की प्रदर्शनी जैसा न बन जाए।

नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं ये खबर भी पढ़े : नवोदय विद्यालय टेवा में डीएम का औचक निरीक्षण, स्मार्ट क्लास से मेस तक परखी व्यवस्थाएं

उधर, जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम क्षेत्रों में खासा उत्साह है। घरों, गलियों और प्रमुख मार्गों को झालरों, झंडों और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। जुलूस को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन की ओर से भी जुलूस के दौरान व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा और यातायात को सुचारु रखने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

राजकीय जिला पुस्तकालय को और सुविधाजनक बनाने की पहल, संपर्क मार्ग दुरुस्त करने व नियमित सफाई के निर्देश

कौशाम्बी। जिले में राजकीय जिला पुस्तकालय को अधिक व्यवस्थित, सुविधाजनक और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में प्रशासन...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय जिला पुस्तकालय को और सुविधाजनक बनाने की पहल, संपर्क मार्ग दुरुस्त करने व नियमित सफाई के निर्देश

जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण,

संत कबीर नगर, 25 अगस्त 2026(सू0वि0)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का औचक निरीक्षण किया...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय हरिहरपुर का किया गया निरीक्षण,

जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) - ll...
उत्तर प्रदेश 
जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर खलीलाबाद में गूंजी राष्ट्रएकता की गाथा

  संत कबीर नगर,   खलीलाबाद, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के प्रायोजन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं कार्यक्रम...