संत कबीर नगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित प्रदेश के 3446 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं नव नियुक्त प्राविधिक सहायकों द्वारा देखा और सुना गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा में कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग में नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप सी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधि एमएलसी अमरीश राय एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेकश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में सभी नव चयनित एवं नवनियुक्त प्राविधिक सहायक ग्रुप सी को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की गई की प्रदेश एवं केंद्र सरकार के स्तर से कृषि विभाग द्वारा किसानों के उत्थान उत्पादन उत्पादकता वृद्धि हेतु चलाई जाने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन इन्हीं कर्मचारियों के द्वारा किया जाता है जिनका विशेष महत्व है सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से पूरे मनोभाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 23 जून 2026 को घोषित किए गए परिणाम अंतर्गत 3446 पदों पर चयनित अभ्यार्थियों के शासन द्वारा चयन के क्रम में जनपद में कुल 36 प्राविधिक सहायक ग्रुप सी का नियुक्ति पत्र उनके द्वारा जारी किया गया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव सहित सभी नव चयनित प्राविधिक सहायक आदि उपस्थित रहे।