बंदी की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच, एक से सात सितंबर तक दर्ज होंगे बयान

जिला चिकित्सालय ओयल में उपचार के दौरान हुई थी सिद्धदोष बंदी प्रमोद कुमार की मौत

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,25 अगस्त(तरुणमित्र)। जिला कारागार खीरी में निरुद्ध सिद्धदोष बंदी प्रमोद कुमार की जिला चिकित्सालय ओयल में उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी के आदेश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालापुर, थाना गोला निवासी करीब 41 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद को मुकदमा अपराध संख्या 169/2015, एसटी संख्या 281/15 में धारा 303 भादंसं व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा हुई थी। आदर्श कारागार लखनऊ से स्थानांतरित होकर वह पांच जुलाई 2026 से जिला कारागार खीरी में निरुद्ध था। वह पेट के ऑपरेशन के बाद कारागार में निरुद्ध हुआ था।

मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में ये खबर भी पढ़े : मंदिर के पहले शराब का ठेका क्यों? सावन में कांवड़ यात्रा का समापन शिव मंदिर में

पांच अगस्त को C/o carcinoma distal
stomach की शिकायत होने पर कारागार चिकित्साधिकारी के परामर्श से करीब 11:55 बजे उसे जांच और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ओयल भेजा गया था।चिकित्सालय में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान अपराह्न 2:47 बजे विशेषज्ञ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साक्ष्य और अभिकथन प्रस्तुत कर सकेंगे संबंधित

मामले की मजिस्ट्रियल जांच के लिए नामित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि घटना से संबंधित सभी पक्ष अपने साक्ष्य और अभिकथन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए एक सितंबर से सात सितंबर 2026 के बीच किसी भी कार्यदिवस में दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष दर्ज कराया जा सकता है। संबंधित लोगों से निर्धारित अवधि में जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

5,600 किशोरियों को नहीं लगा एचपीवी टीका

लखनऊ। राजधानी में में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए तीन माह का विशेष एचपीवी टीकाकरण...
उत्तर प्रदेश 
5,600 किशोरियों को नहीं लगा एचपीवी टीका

संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में प्रभारी यातायात संतकबीरनगर द्वारा यातायात पुलिस टीम के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल...
उत्तर प्रदेश 
मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

लखनऊ। प्रदेश सरकार रेवड़ियों की तरह हर किसी को आयुष्मान की सुविधा दे रही है। इसी कारण यूपी में करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

1.963 किलो गांजा बरामद गोसाईगंज लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...