जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति : डीएम ने ली मासिक समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,25 अगस्त(तरुणमित्र)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार शाम अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि विद्यालयों की शैक्षिक एवं भौतिक गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों में परिषदीय विद्यालयों की बाउंड्रीवाल और टायलीकरण का कार्य अभी शेष है, वहां तत्काल प्रस्ताव तैयार कराकर नियमानुसार कार्य कराया जाए। डीपीआरओ को संबंधित ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव प्राप्त कराने के निर्देश दिए गए।

जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बैठक में स्पष्ट किया कि विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके। इसके साथ ही जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, विद्यालय तक जाने वाले मार्गों की स्थिति तथा परिसर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर भी चर्चा हुई। विद्यालय परिसरों और पहुंच मार्गों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। निर्देश दिए कि नवीन नामांकन में अपेक्षित लक्ष्य को अधिकतम 10 दिवस में पूरा कराए।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही शिक्षकों से कहा कि वे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि एवं जिज्ञासा विकसित करने के लिए नवाचारी, संवादात्मक और रोचक शिक्षण पद्धतियों का प्रयोग करें, ताकि सीखने की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और आनंददायक बन सके।

बैठक में एसएमसी गठन, प्रेरणा पोर्टल पर अपलोडिंग, केजीबीवी में निर्माण कार्यों की प्रगति, डीबीटी मॉडल, स्कूल चलो अभियान, निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स, शिक्षकों के प्रशिक्षण, डीटीएफ -बीटीएफ निरीक्षण, दिव्यांग बच्चों की ट्रैकिंग, मध्यान्ह भोजन योजना सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई और जरूरी निर्देश दिए।

बैठक में डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि आज की बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं उनका बेसिक और माध्यमिक की टीम द्वारा पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा। बैठक में पीडी डीआरडीए सतीश कुमार पाण्डेय, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डायट प्राचार्य सभी बीईओ मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

5,600 किशोरियों को नहीं लगा एचपीवी टीका

लखनऊ। राजधानी में में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए तीन माह का विशेष एचपीवी टीकाकरण...
उत्तर प्रदेश 
5,600 किशोरियों को नहीं लगा एचपीवी टीका

संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में प्रभारी यातायात संतकबीरनगर द्वारा यातायात पुलिस टीम के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल...
उत्तर प्रदेश 
मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

लखनऊ। प्रदेश सरकार रेवड़ियों की तरह हर किसी को आयुष्मान की सुविधा दे रही है। इसी कारण यूपी में करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

1.963 किलो गांजा बरामद गोसाईगंज लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...