खाद्य विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाया गया
संत कबीर नगर।* आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य ) ग्रेड -ll सतीश कुमार के निर्देशन एवं नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाए गया अभियान के अंतर्गत तहसील मेहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित बंगाली स्वीट हाउस (प्रो प्रसेनजीत बसु पुत्र पलाश वाशु) में अस्वक्षकर स्थितियों में तैयार रखा 200 kg छेना अनुमानित कीमत रुपए 50000 जिसमें मक्खियों आदि मरी हुई पड़ी थी जिसे मौके पर गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया, साथ ही उक्त प्रतिष्ठान से दो सैंपल छेना के एक सैंपल खोए का, एक सैंपल मिल्क केक का, एक सैंपल सोडियम बाई कार्बोनेट का व एक सैंपल साइट्रिक एसिड का संग्रहित किया। मौके पर लगभग 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड अनुमानित कीमत रुपए 20300 व 9 किलो 200 ग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट अनुमानित कीमत रूपए 1840 को सीज कर खाद्य कारोबार कर्ता कि सुरक्षित अभिरक्षा में दिया गया, साथ ही बखिरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई । टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता व बृजेश कुमार व पुलिस बल सम्मिलित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
