विकास खण्ड स्तर बहु-बेटी सम्मेलन का किया गया भव्य आयोजन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में जनपद के सभी सर्किलों के क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीम के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत 09  स्थानों पर बहु-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें 299 महिलाएँ/बालिकाएं उपस्थित रही । 
कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न गांवो में जाकर बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर किया गया जागरूकता कार्यक्रम 01. थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा खलीलाबाद ब्लाक पर 30, 02. थाना दुधारा  द्वारा सेमरियावाँ ब्लाक पर 23, 03. थाना धनघटा द्वारा ग्राम हैसर ब्लाक व पौली ब्लाक पर 49,  04. थाना महुली द्वारा नाथनगर ब्लाक पर 34, 05. थाना मेंहदावल द्वारा मेंहदावल ब्लाक पर 25, 06. थाना बखिरा द्वारा बघौली ब्लाक पर 27, 07.बेलहरकला द्वारा बेलहरकला ब्लाक पर 26, 08. धर्मसिंहवा द्वारा सांथा ब्लाक पर 27 महिलाओं, बहु-बेटियों एवं बालिकाओं को एकत्रित कर चौपाल के माध्यम से मिशन शक्ति 5.0 अभियान एवं शासन की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इनमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि शामिल रहीं । महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों व कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जैसे वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि । चर्चा के दौरान गुड टच – बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तृत रूप से वार्ता की गई तथा उपस्थित महिलाओं को पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया ।
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी और साथ ही महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं ।
उक्त सम्मेलन का महिलाओं पर सकारत्मक प्रभाव पड़ा तथा वहां उपस्थित महिलाओं ने बताया कि इस आयोजन से घरेलू हिंसा और पति-पत्नी के विवाद को खुलकर आपस में साझा करने का अवसर मिला है तथा हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। अपनी प्रतिभा को बढ़ाने का अवसर मिला, हम लोग अपने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए आत्मनिर्भर बनेंगे। *महिलाओं द्वारा बताया गया कि पुलिस के प्रति हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है इस प्रकार के कार्यक्रम हमेशा होते रहने चाहिए । जिससे हमारा मनोबल भी बढ़ता रहे और हम लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें ।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया