डीएम एसपी ने बैजूधाम मन्दिर पहुँचकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा श्रावण मास के अन्तिम सोमवार के पावन अवसर पर आज धनघटा अन्तर्गत बाबा बैजूधाम मन्दिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं दुग्धाभिषेक किया गया तथा जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गयी। पूजन-अर्चन उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मन्दिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, ड्यूटी स्थलों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारीद्वय ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में दर्शन-पूजन कर सके।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गयी। सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न होने पाए तथा प्रत्येक व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखी जाए ।
अधिकारीद्वय ने श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित की गयी हैं, जिससे श्रद्धालु निर्भय एवं सुव्यवस्थित वातावरण में अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप पूजा-अर्चना कर सकें।
 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया