मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण

बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर।मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल स्तर को देखते हुए सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार व अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्यप्रकाश के साथ ड्रेनेज खंड - 2 संत कबीर नगर के नियंत्रणाधीन घाघरा/सरयू नदी के बाएं तट पर स्थित मदरहा-बेहराडाड़ी तटबंध के तुरकौलिया स्थित बाढ़ चौकी एवं गायघाट, सियार कला, ढोल बजा में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों  का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अजय कुमार अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड-2 एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर को तटबंध की सतत निगरानी  हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड 2 अजय कुमार एवं उप जिलाधिकारी धनघटा, तहसीलदार धनघटा, सहायक अभियंता अक्षय कुमार तथा संबंधित जूनियर इंजीनियर  को तटबंध की सतत निगरानी एवं  वर्षा के कारण हुए रेनकट्स को भरने  हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त द्वारा बाढ़ क्षेत्रों में एन्टीवेनम इन्जेक्शन की उपलब्धता एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति में एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये गये। ग्रामवासियों से पूछे जाने पर बताया गया कि क्लोरीन की गोली का वितरण हो रहा है। आयुक्त ने मुख्य पुशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ क्षेत्रों में पशुओं की चारे की समुचित व्यवस्था रखी जाए। 
निरीक्षण के दौरान ढोलबजा में ग्रामवासी द्वारा बताये जाने पर कि 15-20 घरों में विद्युत आपूर्ति नही हो रही है, इस पर मंडलायुक्त ने आगामी 03 दिन के अन्दर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराकर अवगत कराने हेतु अधि0 अभि0 विद्युत को निर्देशित किया। 
मंडलायुक्त ने संभावित बाढ़ की तैयारी एवं सजगता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों की सतत निगरानी रखी जाए एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से बचाव हेतु सुरक्षात्मक उपायों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेन्द्र कुमार, अधिशाषी अभियन्ता लो0नि0वि0 आर0के0 पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, सहायक अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड, जिला विद्यालय निरीक्षण उपेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 

आखिरकार पिंजड़े में कैद हुआ दहशत का पर्याय बना तेंदुआ ये खबर भी पढ़े : आखिरकार पिंजड़े में कैद हुआ दहशत का पर्याय बना तेंदुआ

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

— पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ने दस वर्षीय बच्चे को बचाया 
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

लखनऊ। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

उत्तर प्रदेश

पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

— पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ने दस वर्षीय बच्चे को बचाया 
उत्तर प्रदेश 
पीजीआई ने दस वर्षीये बच्चे की बचाई जान

केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

— कुलपति डॉ0 सोनिया नित्यानंद ने विभाग को दी बधाई
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: डॉ0 मृदुल त्रिपाठी ब्रिटिश थोरेसिक सोसाइटी के लिए चयनित

यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास और सड़क कनेक्टिविटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में उद्योग और कनेक्टिविटी को कैबिनेट की मंजूरी