आत्मनिर्भरता से रोजगार के साथ बढ़ता है सामाजिक सम्मान-सचिव शांभवी

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़।आत्मनिर्भरता की दिशा में शुरू किया गया रोजगार न केवल आर्थिक मजबूती प्रदान करता है, बल्कि समाज में सम्मान और आत्मविश्वास में भी वृद्धि करता है। यदि किसी भी रोजगार को शुरू करने से पूर्व उसका विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया जाए तो सफलता की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाती हैं। यह उद्गार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शांभवी ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, गोड़े में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के मध्य व्यक्त किए। उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ब्यूटी पार्लर एवं बकरी पालन के प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से व्यक्ति अपने कार्य को अधिक कुशलता और सहजता के साथ कर सकता है।
उन्होंने कहा कि शासन एवं न्याय विभाग की मंशा है कि समाज का कोई भी व्यक्ति अशिक्षा, गरीबी अथवा संकोच के कारण अपने कानूनी अधिकारों से वंचित न रहे। सचिव शांभवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानूनी समस्या होने पर इधर-उधर के लोगों से अधूरी जानकारी लेकर भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी स्थिति में वह सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से संपर्क कर सकता है अथवा पैनल लीगल वालंटियर्स की सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को उचित कानूनी मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराना विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर एलडीएम नीरज सिंह ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों का भी दायित्व है कि उन्हें दी गई महत्वपूर्ण विधिक जानकारी को वे अपने परिवार एवं परिचितों तक पहुंचाएं। इससे विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन के हित में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकेगी। जिला प्रोबेशन कार्यालय से संबद्ध जिला समन्वयक मिशन शक्ति जया यादव एवं वंदना शुक्ला ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं एवं आमजन के अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिशिर खरे ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद लोगों को न केवल न्यायिक एवं कानूनी सहयोग प्रदान किया जाता है, बल्कि विभिन्न प्रकार के विवादों में समझौते एवं वैकल्पिक समाधान के माध्यम से मामलों के शीघ्र निस्तारण का भी प्रयास किया जाता है। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक रवि रंजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव द्वारा परिसर में आंवले का एक पौधा भी रोपित किया गया। कार्यक्रम में पैनल लीगल वालंटियर शिवम मिश्रा, राजपाल, सुनील मिश्रा, सुभा पांडे, पूजा कुमारी, डॉ. सतीश सहित संस्थान के प्रशिक्षणार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में प्रभारी यातायात संतकबीरनगर द्वारा यातायात पुलिस टीम के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल...
उत्तर प्रदेश 
मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

लखनऊ। प्रदेश सरकार रेवड़ियों की तरह हर किसी को आयुष्मान की सुविधा दे रही है। इसी कारण यूपी में करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

1.963 किलो गांजा बरामद गोसाईगंज लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

खाद्य विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत विशेष अभियान  चलाया गया

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के...