डीएम ने जवाहर नवोदय विद्यालय व बृहद संरक्षण गौशाला का किया निरीक्षण

डीएम ने विद्यालयों का निरीक्षण कर जाना छात्रों की पढ़ाई और सुविधाओं का हाल

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने नरायनपुर स्थित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय और जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नरायनपुर लक्ष्मणपुर स्थित बृहद संरक्षण गौशाला का भी जायजा लिया। गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
जवाहर नवोदय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से पठन-पाठन की स्थिति, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। छात्रों द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने विद्यालय के खेल मैदान और पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा, जिससे बच्चों को अध्ययन और खेलकूद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इसके बाद जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय नरायनपुर, जिसे पूर्व में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के नाम से जाना जाता था, का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही शैक्षणिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विद्यालयों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बृहद संरक्षण गौशाला नरायनपुर लक्ष्मणपुर का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम ने गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने, पशुओं के समुचित रख-रखाव और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। 

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

5,600 किशोरियों को नहीं लगा एचपीवी टीका

लखनऊ। राजधानी में में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए तीन माह का विशेष एचपीवी टीकाकरण...
उत्तर प्रदेश 
5,600 किशोरियों को नहीं लगा एचपीवी टीका

संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में प्रभारी यातायात संतकबीरनगर द्वारा यातायात पुलिस टीम के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल...
उत्तर प्रदेश 
मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

लखनऊ। प्रदेश सरकार रेवड़ियों की तरह हर किसी को आयुष्मान की सुविधा दे रही है। इसी कारण यूपी में करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

1.963 किलो गांजा बरामद गोसाईगंज लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...