कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आज दिनांक 24.08.2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट टीम  द्वारा थाना क्षेत्र के नैना झाला गांव एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों लावारिस व्यक्तियों व बेसहारा बच्चों  से मुलाकात की गई । इस दौरान टीम ने उनके घर पहुंचकर कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।
 
कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट व मिशन शक्ति टीम के पुलिसकर्मियों ने वृद्ध  नागरिकों लावारिस वेसहारा  बच्चों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों तथा सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का इस प्रकार उनके बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा का एहसास कराता है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।
 
थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करना भी पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं आत्मीयता को मजबूत करना है, जिससे एक सुरक्षित, जागरूक एवं  सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के...
कारोबार 
शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख बना हुआ नजर...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

नेतन्याहू ने भी ईरान पर अपने एक बेटे को निशाना बनाने का आरोप लगाया
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप के बेटे बैरन के सिर पर 95 करोड़ रुपये का इनाम, नेतन्याहू का भी बड़ा दावा

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

उत्तर प्रदेश

कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

कानपुर। शहर में लापरवाही और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। एक इलाके...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में कूड़े के ढेर पर मिली एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफी, उठाने के लिए मची होड़

प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

प्रयागराज। विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में लगातार कमी आने से प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: गंगा-यमुना का लगातार घटा जलस्तर, सभी तटबंध सुरक्षित

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

प्रयागराज। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रयागराज में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कार्य किया...
उत्तर प्रदेश 
पीएम सूर्य घर योजना को गति देने में जुटा प्रयागराज, सौर संयंत्र स्थापित

औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छीतापुर में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में गिरी जर्जर दीवार , एक ही परिवार के दबे पांच लोग....