यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा

योगी कैबिनेट ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ को दी मंजूरी, 24 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा करने समेत 24 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

कैबिनेट बैठक के बाद परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 60 वर्ष के ऊपर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके तहत 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा के लिए अनुमन्य होंगी।

डॉक्टरों की टीम ने जुड़वा नवजातों को दी नई जिंदगी  ये खबर भी पढ़े : डॉक्टरों की टीम ने जुड़वा नवजातों को दी नई जिंदगी

एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ

इस योजना से करीब एक करोड़ से ऊपर महिलाओं को लाभ मिलेगा। वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड दिखाकर यात्रा कर सकेंगी। रक्षाबंधन पूर्व महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार का यह बड़ा उपहार माना जा रहा है। कैबिनेट का यह फैसला महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ वरिष्ठ नागरिक महिलाओं की आवाजाही को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले को महिलाओं के लिए बड़ी सौगात के तौर पर देखा जा रहा है।

झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के विकास प्रस्ताव को मंजूरी

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने झांसी लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के विकास प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 7,968.30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। परियोजना का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

106.30 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के चैनेज 170+300 पर जालौन जिले के ग्राम फूलपुरा के निकट से शुरू होगा। यह उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर यानी राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर अंबाबाई, झांसी तक जाएगा। परियोजना को शुरुआत में प्रवेश नियंत्रित 6-लेन एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसे भविष्य में 8-लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा।

इसकी डिजाइन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। एक्सप्रेसवे जालौन जिले के उरई क्षेत्र और झांसी की गरौठा, टहरौली, मोठ व झांसी प्रथम तहसीलों से होकर गुजरेगा। इसके लिए 110 मीटर चौड़ा राइट ऑफ वे अधिग्रहित किया जाएगा।

वित्तीय मूल्यांकन के बाद परियोजना को पीपीपी के बजाय ईपीसी यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन पद्धति से विकसित करने का फैसला किया गया है। निर्माण कार्य दो पैकेजों में कराया जाएगा। झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के बनने से गरौठा के पास विकसित हो रहे डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर नोड और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र को देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क से सीधी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा झांसी किला, ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर, दतिया पीताम्बरा पीठ और सोनागिर जैन तीर्थ जैसे प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच भी आसान और सुरक्षित होगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

5,600 किशोरियों को नहीं लगा एचपीवी टीका

लखनऊ। राजधानी में में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए तीन माह का विशेष एचपीवी टीकाकरण...
उत्तर प्रदेश 
5,600 किशोरियों को नहीं लगा एचपीवी टीका

संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में प्रभारी यातायात संतकबीरनगर द्वारा यातायात पुलिस टीम के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस का मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों के विरुद्ध अभियान

मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती वैभव श्रीवास्तव द्वारा घाघरा/सरयू के बढ़ते हुये जल...
उत्तर प्रदेश 
मण्डलायुक्त द्वारा ढ़ोलबजा तटबंध का किया गया निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

लखनऊ। प्रदेश सरकार रेवड़ियों की तरह हर किसी को आयुष्मान की सुविधा दे रही है। इसी कारण यूपी में करीब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान: गलत बिल लगाने पर होगी कार्रवाई 

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

1.963 किलो गांजा बरामद गोसाईगंज लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...