राजकीय जिला पुस्तकालय को और सुविधाजनक बनाने की पहल

संपर्क मार्ग दुरुस्त करने व नियमित सफाई के निर्देश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले में राजकीय जिला पुस्तकालय को अधिक व्यवस्थित, सुविधाजनक और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की बैठक कर पुस्तकालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष ऋग्वेद सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि मुख्य मार्ग से पुस्तकालय तक पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को संपर्क मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुस्तकालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सफाई कर्मियों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश भी दिए।

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया ये खबर भी पढ़े : रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष से कहा कि जिले के अधिक से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को पुस्तकालय की सदस्यता दिलाई जाए, ताकि पुस्तकालय के उपयोग और अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। बैठक में पुस्तकालय के संचालन समय को लेकर भी चर्चा हुई। प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष ने बताया कि पुस्तकालय वर्तमान में प्रातः नौ बजे से सायं पांच बजे तक खुला रहता है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पुस्तकालय के खुलने और बंद होने के समय में वृद्धि करने के निर्देश दिए, जिससे विद्यार्थियों और अन्य पाठकों को अधिक समय तक अध्ययन की सुविधा मिल सके।

बैठक में राजकीय जिला पुस्तकालय को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने पर सहमति बनी, ताकि जिले के अधिक से अधिक बच्चे और विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से पुस्तकालय की सुविधाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एल.बी. मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति थे::कामेश्वर सिंह

सहजनवा (सुरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट )। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर...
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज सामाजिक समरसता की प्रतिमूर्ति थे::कामेश्वर सिंह

डीएम-एसएसपी द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण

रितिक श्रीवास्तव ,सिद्धार्थनगर  संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी द्वारा जिला कारागार सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण

पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित हुई चौपाल

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित हुई चौपाल