ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था परखी
अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
बहराइच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण कर ईवीएम की सुरक्षा इत्यादि का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे क्रियाशील पाये गये तथा वेयर हाउस भवन मानक के अनुसार फायर एक्सटिंग्यूशर स्थापित पाये गये। इस अवसर पर प्रभारी इवीएम अधिशासी अभियंता जल निगम सूरज वर्मा, अवर अभि. जल निगम संदीप कुमार जायसवाल तथा निर्वाचन कार्यालय से प्रधान सहायक शैलेन्द्र सिंह व अन्य सम्बन्धित स्टाफ मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
