जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक हुई आयोजित
संत कबीर नगर, 25 अगस्त, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) - ll सतीश कुमार व जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा की उपस्थिति में जिला स्तरीय खाद्य स्टेरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
सहायक आयुक्त (खाद्य) - ll संत कबीर नगर द्वारा विगत मीटिंग की उठाए गए बिंदुओं में कृत कार्रवाई से अवगत कराया गया। सभी सदस्यों से सुझाव मांगे गए। व्यापार मंडल प्रतिनिधि मनीष चड्ढा द्वारा पनीर और एनालॉग पनीर के संबंध में जागरुक किए जाने के संबंध में सुझाव दिया, जिला उद्यान अधिकारी द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर को जागरुक किए जाने के संबंध में सुझाव दिया, ड्रग एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा सुझाव दिया कि जनपद में बहुत प्रतिष्ठान बिना औषधि लाइसेंस के चल रहे हैं जिस पर औषधि निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि उन पर औचक जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में खाद्य एवं औषधि अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह निरीक्षण और छापे की करवाई और बढ़ाएं का निर्देश दिया गया, गत महीनों में आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत दुकानदारों को नियम कानून की जानकारी जागरूकता के माध्यम से अवगत कराया जाए।
साथ ही जिला कारागार संत कबीर नगर को ईट राइट केंपस प्राप्त करने संबंधित प्रमाण पत्र दिया गया।
होटल लक्ष्मी एवं होटल ग्रांट लोटस के मैनेजर नंदन पांडेय सहित होटल नैमत व होटल सोनी को भी ईट राइट कैंपस का प्रमाण पत्र उनके प्रतिनिधियों को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, पूर्ति निरीक्षक अभय नारायण, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, बाट-माप अधिकारी वीपी वर्मा, उपभोक्ता प्रतिनिधि नंदन पांडेय, व्यापार मंडल प्रतिनिधि विनीत चड्ढा आदि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
