बालकनी में फंदा लगाकर बैठा युवक, मुकदमा दर्ज होने के बाद नीचे उतरा

करीब छह घंटे तक चला पुलिस का समझाने का प्रयास

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ग्राम प्रधान और सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद नीचे उतरा

कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के न्योरी गांव में मंगलवार को एक युवक ने घर की पहली मंजिल की बालकनी में फंदा लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उसने परिवार को घर के अंदर कर मुख्य दरवाजा बंद कर लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब छह घंटे तक बातचीत कर उसे समझाया। युवक की तहरीर पर ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर कृष्णकान्त यादव ने बताया कि युवक ने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए बालकनी पर चढ़कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उससे बातचीत कर नीचे उतरने के लिए समझाया। युवक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद उसे एफआईआर की प्रति दिखाई गई, जिस पर वह बालकनी से नीचे उतर आया। लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण; जिलाधिकारी ये खबर भी पढ़े : उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर होगा निस्तारण; जिलाधिकारी

बताया गया कि युवक का करीब एक साल से ग्राम प्रधान और कुछ अन्य लोगों से विवाद चल रहा था। युवक ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और मारपीट किए जाने के आरोप भी लगाए थे। आज उसने पत्नी और तीन बच्चों को घर के अंदर कर मुख्य गेट बंद किया और पहली मंजिल की बालकनी में पहुंचकर रस्सी बांध ली।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम भी बुलाई गई। पुलिसकर्मियों ने लगातार युवक से बातचीत की और उसे समझाने का प्रयास किया। इस दौरान युवक ने अपने पुराने विवाद से जुड़े कुछ ऑडियो भी सुनाए।

काफी देर तक चले समझाने के प्रयास के बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद युवक नीचे उतर आया। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित हुई चौपाल

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित हुई चौपाल

यूपी में 2027 में बनेगी सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार: श्याम लाल पाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2027 में बनेगी सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार: श्याम लाल पाल

यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा