रक्षाबंधन पर रहेगी कड़ी निगरानी, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय ने जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं अन्य श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस एवं रेलवे स्टेशनों तथा बाजारों में असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार पेट्रोलिंग और सतर्क दृष्टि बनाए रखने को कहा गया है। रेलवे एवं बस स्टेशनों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों को रक्षाबंधन के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बसों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ बस स्टैंड एवं परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने को कहा गया। बसों का संचालन निर्धारित गति एवं मानकों के अनुरूप कराने तथा खराब बसों की पूर्व में ही मरम्मत सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, ताकि दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को पर्व के दौरान नगर क्षेत्रों में साफ-सफाई और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी घटना अथवा विवाद की सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं उप जिलाधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का समाधान सुनिश्चित करें और उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएं।

बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री ये खबर भी पढ़े : बाढ़ प्रभावित 300 परिवारों में विधायक ने बांटी राहत सामग्री

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर होगी कार्रवाई

रक्षाबंधन पर मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री बढ़ने के मद्देनजर जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन को बाजारों में अभियान चलाकर छापेमारी एवं निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मिठाई, रंगीन मिठाई, रंगीन कचरी आदि खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। मानक के विपरीत खाद्य पदार्थों की बिक्री पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान आपसी सौहार्द, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे की भावना के साथ मनाने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया