डीएम व एसएसपी ने बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ सोमवार को बहेड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर खेल सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया को खिलाड़ियों की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने क्रिकेट अभ्यास पिच का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने के लिए पिच के आसपास आवश्यक प्रकाश व्यवस्था कराई जाए व घास की कटाई कराई जाए। उन्होंने स्टेडियम परिसर एवं खेल मैदान की नियमित रूप से साफ सफाई कराने के भी निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने 100 मीटर दौड़ के लिए निर्धारित मैदान का भी निरीक्षण किया तथा दौड़ के लिए मैदान का समुचित समतलीकरण कराने के निर्देश दिए, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और खेल गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित की जा सकें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नए निर्माण के अंतर्गत तैयार किए जा रहे जी प्लस थ्री भवन का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ाधिकारी को निर्देशित किया कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध खेल सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए तथा आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराते हुए खेल गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

हर निवाले में भविष्य, रसोइयों के सम्मान में योगी सरकार की चार सौगातें ये खबर भी पढ़े : हर निवाले में भविष्य, रसोइयों के सम्मान में योगी सरकार की चार सौगातें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

फायरिंग में कांस्टेबल घायल, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया