सुरक्षित बचपन समिति ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। सुरक्षित बचपन की निगरानी समिति के संयुक्त दल ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने कारागार में अपनी माताओं के साथ रह रहे चिन्हित बच्चों से संबंधित व्यवस्थाओं और उनकी आवश्यकताओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बच्चों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एसीएमओ एवं बाल रोग विशेषज्ञ को बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वर्तमान में जिला कारागार में 07 बच्चे अपनी माताओं के साथ रह रहे हैं। समिति ने इन बच्चों की आईसीपी का नियमित फॉलोअप कराने तथा समय-समय पर उनकी काउंसलिंग कराने के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के उन बच्चों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए, जो अपने परिवार के साथ घर पर रह रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने तथा पात्र बच्चों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन झा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नंद किशोर पाठक, संरक्षण अधिकारी रवि कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, जिला कारागार अधीक्षक राजेंद्र कुमार तथा उप अधीक्षक अनन्या अत्री मौजूद रहीं।

अनुशासन और नेतृत्व का पाठ सीखकर दक्ष हुए 51 शिक्षक ये खबर भी पढ़े : अनुशासन और नेतृत्व का पाठ सीखकर दक्ष हुए 51 शिक्षक

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

फायरिंग में कांस्टेबल घायल, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार

मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मानसून की झमाझम बारिश को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 अगस्त: आज 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

नई दिल्ली। भारत को वैश्विक व्यापार और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम...
कारोबार 
आईएमईसी कॉरिडोर और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर से खुलेगा व्यापार का रास्ता

राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

मेष- मित्तव्ययता रखें क्योंकि रुपये-पैसों की सुविधा आगे मिले न मिले। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। संतोष रखने से...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 25 अगस्त, आज इनके कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया