सहकारिता विभागीय कार्यों की समीक्षा में लक्ष्य पूर्ति और वसूली पर जोर

बैठक में बी-पैक्स सचिवों समेत विभागीय अधिकारियों ने लिया हिस्सा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

  • ऋण वितरण-वसूली समेत विभागीय योजनाओं की प्रगति पर हुई समीक्षा

बिजनौर। विकास भवन सभागार में संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक, मुरादाबाद मंडल की अध्यक्षता में सहकारिता विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बी-पैक्स सचिवों, शाखा प्रबंधकों, सहायक विकास अधिकारियों, अपर जिला सहकारी अधिकारियों, बैंक के उपमहाप्रबंधक तथा सहायक आयुक्त /सहायक निबंधक सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में ऋण वितरण, बकाया ऋण की वसूली, पैक्स कम्प्यूटरीकरण, ई-केसीसी, कैश एंड कैरी लिमिट, नई बी-पैक्स की स्थापना तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।

राष्ट्रीय लोकदल का बढ़ा कुनबा, कई नेता शामिल  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रीय लोकदल का बढ़ा कुनबा, कई नेता शामिल 

WhatsApp Image 2026-08-25 at 17.55.52

संयुक्त आयुक्त एवं निबंधक ने निर्देश दिए कि निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। बकाया ऋण की वसूली में तेजी लाते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही पैक्स कम्प्यूटरीकरण एवं ई-केसीसी समेत सभी विभागीय कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों और लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए। योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए उनकी प्रगति की समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभागीय अधिकारियों को कार्यों में गति, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने का भरोसा दिलाया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित हुई चौपाल

अरुण अग्रवाल, बहराइच संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण जल संरक्षण व नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित हुई चौपाल

यूपी में 2027 में बनेगी सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार: श्याम लाल पाल

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
यूपी में 2027 में बनेगी सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार: श्याम लाल पाल

यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा