शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में बढ़त बनाने के बावजूद गिरावट का शिकार हो गया।

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ आर्थिक सख्ती करने और ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी निगेटिव इफेक्ट पड़ने की आशंका बन गई है।

कारोबारियों के लिए 31 अगस्त तक आईटीआर दाखिल करने का मौका ये खबर भी पढ़े : कारोबारियों के लिए 31 अगस्त तक आईटीआर दाखिल करने का मौका

इसी कारण भारतीय शेयर बाजार आज मजबूत शुरुआत करने के बावजूद सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में पहुंच गया आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में खरीदारों ने लिवाली का जोर भी बनाया, लेकिन इसके बाद बिकवाली के दबाव की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरते चले गए।

पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 236.01 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,892.10 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से यह सूचकांक पहले आधे घंटे में ही 330.75 अंक यानी 0.43 प्रतिशत उछल कर 77,986.84 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गोता लगा दिया।

शेयरों की लगातार हो रही बिक्री की वजह से सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से 513.90 अंक टूट कर 183.15 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,472.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 7.40 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,341.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे यह सूचकांक 44.05 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,378.60 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि, निफ्टी की यह तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही मंदड़िये पूरी तरह से बाजार पर हावी हो गए और चौतरफा बिकवाली करने लगे।

बिकवाली के दबाव की वजह से यह सूचकांक गिरता चला गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर से 170.85 अंक लुढ़क कर 126.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,207.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल ओर प्राइवेट बैंक सेक्टर के शेयरों की लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह पीएसयू बैंक और हेल्थकेयर इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए।

दूसरी ओर, आईटी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के शेयरों की आज लगातार बिकवाली होती रही। इनके अलावा ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और रियल्टी इंडेक्स भी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा। मिडकैप स्टॉक्स में आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

दूसरी ओर, स्मॉलकैप स्टॉक्स की आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसकी वजह से निफ्टी का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 80 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की कमी आ गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 493.82 लाख करोड़ रुपये (अनंतिम) हो गया।

पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 494.64 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 82 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान बीएसई में 4,540 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,375 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,944 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 221 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए।

इसी तरह एनएसई में आज 3,127 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,736 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,391 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 13 शेयर बढ़त के साथ और 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोटक महिंद्रा 3.76 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.62 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.57 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.53 प्रतिशत और एचडीएफसी लाइफ 1.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए।

दूसरी ओर, भारती एयरटेल 2.31 प्रतिशत, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 2.14 प्रतिशत, इंफोसिस 2.10 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 1.96 प्रतिशत और नेस्ले 1.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अनमोल-तेजस्वी चमके, साउथ दिल्ली ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। अनमोल शर्मा और कप्तान तेजस्वी दहिया की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत...
खेल 
अनमोल-तेजस्वी चमके, साउथ दिल्ली ने फाइनल में बनाई जगह

शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में बढ़त...
कारोबार 
शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

वॉशिंगटन। ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की सुविधाओं और निगरानी उपकरणों...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

गढवा। जमीन के विवाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।  गढवा जिले के डंडई...
झारखंड 
जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप 
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल

-टिकट बुक करने पर पैसा मांगने लगी वेबसाइट 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल