अनमोल-तेजस्वी चमके, साउथ दिल्ली ने फाइनल में बनाई जगह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। अनमोल शर्मा और कप्तान तेजस्वी दहिया की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 के क्वालीफायर-1 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 15 रन से हरा दिया।

इस जीत के साथ साउथ दिल्ली ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि सेंट्रल दिल्ली किंग्स को अब फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलना होगा।

अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने 20 ओवर में सात विकेट पर 193 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य ये खबर भी पढ़े : दूसरे टेस्ट में भारत ने 503 रन बनाकर श्रीलंका के सामने रखा लक्ष्य

टीम को अनमोल शर्मा ने 42 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेलकर बेहतरीन शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।

कप्तान और विकेटकीपर तेजस्वी दहिया ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे।

दोनों बल्लेबाजों ने टीम की पारी को मजबूत आधार दिया। अंतिम ओवरों में प्रांशु विजयरण ने नाबाद 11 और विजन पंचाल ने नाबाद 7 रन का योगदान दिया।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से गवनिश खुराना ने तीन विकेट लिए, जबकि केशव डाबस को दो सफलताएं मिलीं। 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट्रल दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम 71 रन तक पांच विकेट गंवा चुकी थी।

इसके बाद केशव डाबस और वंश बेदी ने जोरदार पलटवार करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। डाबस ने 35 गेंदों पर 59 रन बनाए, जबकि बेदी ने सिर्फ 24 गेंदों में 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

हालांकि, साउथ दिल्ली के गेंदबाजों ने अंतिम समय में दबाव बनाए रखा। दिवांश रावत ने 3/29 का प्रभावी प्रदर्शन किया, जबकि विजन पंचाल ने दो विकेट लेकर निचले क्रम को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम 19.4 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। 15 रन की इस जीत के साथ साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने डीपीएल 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अनमोल-तेजस्वी चमके, साउथ दिल्ली ने फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। अनमोल शर्मा और कप्तान तेजस्वी दहिया की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत...
खेल 
अनमोल-तेजस्वी चमके, साउथ दिल्ली ने फाइनल में बनाई जगह

शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार में बढ़त...
कारोबार 
शेयर बाजार की गिरावट से निवेशकों को 82 हजार करोड़ की चपत

ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

वॉशिंगटन। ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की सुविधाओं और निगरानी उपकरणों...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरानी हमलों से अमेरिकी खुफिया ठिकानों को भारी नुकसान

जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

गढवा। जमीन के विवाद में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है।  गढवा जिले के डंडई...
झारखंड 
जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

— मरीज शैलेश दुबे की महिला रिश्तेदार ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप 
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू: हेमेटोलॉजी में मरीज के तीमारदार से अभद्रता का आरोप 

लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र के...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ जं. पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 70 कर्मचारियों की जांच

महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल

-टिकट बुक करने पर पैसा मांगने लगी वेबसाइट 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं के लिए मुफ्त बस योजना तकनीकी रूप से पहले दिन फेल