ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।

कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट और बॉन्ड यील्ड में कमी होने की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार पॉजिटिव सेंटीमेंट बना रहा, जिससे वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे।

रोजगार मोर्चे पर राहत, जुलाई में बेरोजगारी दर 5.1 फीसदी ये खबर भी पढ़े : रोजगार मोर्चे पर राहत, जुलाई में बेरोजगारी दर 5.1 फीसदी

एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.32 प्रतिशत उछल कर 7,677.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 171.11 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,151.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.05 प्रतिशत मजबूत होकर 53,601.91 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोप के बाजार पिछले सत्र के दौरान दिन भर मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई मुनाफा वसूली के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए।

एफटीएसई इंडेक्स 0.29 प्रतिशत उछल कर 10,886.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 159.54 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की छलांग लगा कर 26,266.14 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण अपनी सारी बढ़त गंवा कर 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,439.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि एक सूचकांक की चाल में गिरावट नजर आ रही है।

एशियाई बाजार में इकलौता स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.17 प्रतिशत टूट कर 5,726.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,527.50 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,512.06 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 132.11 अंक यानी 1.96 प्रतिशत की उछाल के साथ 6,874.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ताइवान वेटेड इंडेक्स ने भी आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 598.23 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ 45,767.69 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 196.90 अंक यानी 0.77 प्रतिशत उछल कर 25,708 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.70 प्रतिशत की उछाल के साथ 3,916.83 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.68 प्रतिशत की छलांग लगा कर 1,606.80 अंक के स्तर पर और निक्केई इंडेक्स 409.57 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,266 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

काठमांडू। नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध शुरू हो गया है। जिला समन्वय समिति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका