भोपाल में दुकानों की सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहवासी इलाकों में संचालित दुकानों के खिलाफ की जा रही सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ आज बुधवार में व्यापारियों का बड़ा आंदोलन होने जा रहा है। इसमें जिलेभर से करीब 5 हजार से अधिक कारोबारी शामिल होंगे।

भोपाल में दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई से नाराज भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

व्यापारियों का कहना है कि वे प्रशासन और सरकार के सामने अपनी समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं, ताकि नियमों के दायरे में रहते हुए प्रभावित क्षेत्रों में कारोबार जारी रखा जा सके।

व्यापारियों के आंदोलन का पहला चरण आज सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रदर्शन का आयोजन भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने किया जाएगा।

राजगढ़ में डंपर से टकराई कार, मां-बेटे-बहू की मौत, बच्चे सुरक्षित ये खबर भी पढ़े : राजगढ़ में डंपर से टकराई कार, मां-बेटे-बहू की मौत, बच्चे सुरक्षित

चैंबर के अनुसार, व्यापारी करीब दो घंटे तक शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। इस दौरान रामधुन का आयोजन किया जाएगा और दोपहर करीब 1 बजे तक प्रदर्शन चलेगा।

व्यापारियों का कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य किसी प्रकार का विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित करना है।

महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रार्थना के जरिए सरकार से इस मामले में स्थायी समाधान निकालने की अपील की जाएगी।

चैंबर ने पहले चरण के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारियों के शामिल होने की बात कही है। संगठन के मुताबिक भोपाल जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से व्यापारी मिंटो हॉल पहुंचेंगे।

व्यापारियों का कहना है कि सीलिंग की कार्रवाई का असर केवल दुकान संचालकों तक सीमित नहीं रहेगा। इससे दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों, छोटे कारोबारियों और उन परिवारों की आय भी प्रभावित हो सकती है, जिनकी रोजी-रोटी इन व्यवसायों से जुड़ी है।

इसी वजह से चैंबर इस मामले को केवल दुकानों की कार्रवाई का मुद्दा नहीं, बल्कि रोजगार और व्यापार से जुड़ा विषय भी बता रहा है।

आंदोलन के दौरान व्यापारियों की ओर से सरकार के सामने अपनी मांगें औपचारिक रूप से रखी जाएंगी। चैंबर पदाधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा।

इसके अलावा व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रखने की तैयारी में है।

संगठन चाहता है कि सरकार इस मामले में हस्तक्षेप कर ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे व्यापारियों और प्रशासन के बीच लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान निकाला जा सके।

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल के मुताबिक, आज का प्रदर्शन आंदोलन का शुरुआती चरण होगा। यदि सरकार और प्रशासन की ओर से व्यापारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जा सकता है।

व्यापारी संगठन का दावा है कि भोपाल में छोटे-बड़े कारोबारियों की संख्या एक लाख से अधिक है। वहीं नगर निगम की कार्रवाई के दायरे में बड़ी संख्या में दुकानों के आने की बात कही जा रही है।

गोविंद गोयल के अनुसार करीब 60 हजार व्यापारियों को नोटिस दिए जाने का दावा किया जा रहा है। व्यापारियों का तर्क है कि यदि बड़ी संख्या में दुकानों पर कार्रवाई होती है तो इसका सीधा असर रोजगार और कारोबार पर पड़ेगा।

संगठन का कहना है कि प्रशासन को कार्रवाई से पहले प्रभावित व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करना चाहिए, ताकि कारोबार अचानक बंद होने से परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित न हो।

व्यापारियों की क्या है मुख्य मांग?
व्यापारी संगठन चाहता है कि रहवासी क्षेत्रों में व्यवसाय से जुड़े नियमों को लेकर सरकार व्यावहारिक समाधान निकाले। इसके लिए मास्टर प्लान में आवश्यक प्रावधान, मल्टी लेवल कमर्शियल व्यवस्था या अन्य वैकल्पिक उपाय तलाशने की मांग की जा रही है।

व्यापारियों का कहना है कि यदि कोई क्षत्र पूरी तरह से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त नहीं है तो सरकार उन्हें ऐसी जगह उपलब्ध कराने पर भी विचार करे, जहां वे नियमों के अनुसार कारोबार जारी रख सकें।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो पूरे सीजन...
मध्य प्रदेश 
MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में भी खरीदारी का रुख

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका