मप्र में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 5.61 करोड़ रुपये कीमत की खादय सामग्री जब्त

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 20 जुलाई से मंगलवार, 25 अगस्त तक अभियान चलाकर क गई इस कार्रवाई में 5.61 करोड़ रुपये कीमत की 11.73 लाख किलो संदिग्ध और मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

जांच में घी, मावा, मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूनों में गड़बड़ी सामने आई है। सबसे बड़ा खुलासा घी को लेकर हुआ है। भोपाल-इंदौर समेत आठ शहरों में 25 ब्रांड के घी के नमूने अमानक मिले हैं। कुछ नमूनों में पाम ऑयल समेत अन्य मिलावट की पुष्टि हुई है। भोपाल में 9, इंदौर में 7 और उज्जैन में 3 नमूने फेल हुए हैं। इसके अलावा कटनी, नर्मदापुरम, डिंडौरी, धार और दमोह में भी घी के अमानक नमूने मिले हैं।

पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, बेटे को फेंका  ये खबर भी पढ़े : पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, बेटे को फेंका

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जानकारी दी गई कि अभियान के दौरान प्रदेशभर से 4,642 नमूने लिए गए। इनमें 2,605 वैधानिक और 2,037 निगरानी नमूने हैं। प्रयोगशाला में जांचे गए 680 नमूनों में से 174 अमानक पाए गए। कार्रवाई में 18 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस या पंजीयन निरस्त किए गए और 172 नोटिस जारी किए गए।

10,835 किलो प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त
प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विभाग ने 10,835 किलो स्टॉक जब्त किया है। इसके उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर रोक के बाद अब ऐसे कारोबारियों पर निगरानी बढ़ाई गई है।

नागपुर से आया 166 किलो मिल्क केक भी फेल
भोपाल के नादरा बस स्टैंड से जब्त 166 किलो मिल्क केक का नमूना भी अमानक पाया गया। सोमवार को कार्रवाई के दौरान 150 किलो मावा और 166 किलो मिल्क केक जब्त किया गया था। जांच में मिल्क केक मानकों पर खरा नहीं उतरा। विभाग के मुताबिक यह मिल्क केक नागपुर के जरीपटका स्थित मनन स्वीट्स से भोपाल लाया गया था। खाद्य सुरक्षा नियंत्रक मनोज पुष्प ने नागपुर कलेक्टर को पत्र भेजकर संबंधित कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए कहा है।

गुजरात के घी निर्माता पर भी कार्रवाई
खेड़ा जिले की बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स के घी का नमूना भी जांच में असुरक्षित पाया गया। खाद्य सुरक्षा नियंत्रक ने गुजरात के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को पत्र भेजकर निर्माता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

25 घी ब्रांड पर कोर्ट केस की तैयारी
असुरक्षित पाए गए घी के ब्रांडों के निर्माता और विक्रेताओं के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। संबंधित राज्यों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। त्योहारों से पहले हुई इस कार्रवाई ने बाजार में बिक रहे घी, मावा, मिठाई और पनीर की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। खाद्य विभाग का कहना है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

v

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

तितली के पंखों से अपग्रेड होंगे सोलर पैनल्स, दूर होगी बड़ी कमजोरी

नई दिल्ली। सोलर पैनल्स की बड़ी कमजोरी है कि उन पर पड़ने वीली धूप का बड़ा हिस्सा बिजली बनने से...
टेक-मित्र 
तितली के पंखों से अपग्रेड होंगे सोलर पैनल्स, दूर होगी बड़ी कमजोरी

मौसम 26 अगस्त: आज 23 राज्यो के अंदर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 26 अगस्त 2026: मानसून की बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने डराने वाली चेतावनी...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 अगस्त: आज 23 राज्यो के अंदर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मप्र में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 5.61 करोड़ रुपये कीमत की खादय सामग्री जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 20...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 5.61 करोड़ रुपये कीमत की खादय सामग्री जब्त

आज का राशिफल : 26 अगस्त, इनका रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है

मेष- कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 अगस्त, इनका रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है

मदरसा अत्त्तारिया के छात्रो ने सब्ज परचम लेकर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

शाहजहांपुर। जनपद मे मंगलवार को मदरसा अत्त्तारिया तारीन जलाल नगर में 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मदरसे के बच्चो...
मदरसा अत्त्तारिया के छात्रो ने सब्ज परचम लेकर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

उत्तर प्रदेश

कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची का...
उत्तर प्रदेश 
कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजेनी से होकर गुजरने वाले बहा नाले...
उत्तर प्रदेश 
नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

  अम्बेडकरनगर। दिनांक 26.08.2025 को जनपद अम्बेडकरनगर में विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी चन्द्रदर्शन के अनुसार मुस्लिम समुदाय   •...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू (H1N1) के सात मामले सामने आने और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी