मौसम 26 अगस्त: आज 23 राज्यो के अंदर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 26 अगस्त 2026: मानसून की बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने डराने वाली चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट है। 23 राज्यों के लोगों को मूसलाधार बारिश का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं 80 Kmph की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भीषण बारिश के साथ तेज हवाएं चलते समय पेड़ों की टहनियां टूटकर किसी के भी ऊपर गिर सकती हैं। इस बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न खड़े हों। अगर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार मौसम का अपडेट जरूर लें, क्योंकि ड्राइविंग करने पर विजिबिलीट कम होने का खतरा है। मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि ऐसे मौसम में समुद्र के अंदर जाना भी खतरनाक हो सकता है। तूफान मछुआरों को नुकसान पहुंचा सकता है।

अमित शाह के सामने सीएम विजय ने रखीं दक्षिणी राज्यों की बड़ी मांगें ये खबर भी पढ़े : अमित शाह के सामने सीएम विजय ने रखीं दक्षिणी राज्यों की बड़ी मांगें

निम्न दबाव का बन रहा क्षेत्र
झारखंड और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ये दबाव क्षेत्र एक दिन पहले तक गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी ओडिशा के आसपास मौजूद था। अब ये झारखंड में तो बारिश का कारण बनेगा ही, साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश कराएगा। यहां से यह निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ जाएगा। यूपी और बिहार में तो अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट है।

चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ
मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा अपनी सामान्य स्थिति के उत्तर है। वहीं, पूर्वी सिरा और मध्य ट्रोपोस्फेरिक परत अपनी सामान्य स्थिति के पास है। इसके अलावा निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर पूर्वोत्तर के असम और उसके आसपास के राज्यों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह स्तर 70 ई के देशांतर के साथ 28 एन के उत्तर में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में मौजूद है।

इन 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अगस्त को पूरे 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में दिल्ली, पूवी उत्तर प्रदेश, बिहार, पूवी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मेघालय, कर्नाटक का दक्षिणी, अंदरूनी और तटीय हिस्सा, केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी शामिल हैं।

दिल्ली NCR
दिल्ली(25 अगस्त- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): दिल्ली कल भीगने वाली है। भारतीय मौसम विभाग विभाग (आईएमडी) ने कल यानी 26 अगस्त 2026 को दिल्ली में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये बारिश सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली में होने की संभावना है। कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 40 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश 
यूपी(26 अगस्त- तूफानी बारिश का अलर्ट): अम्बेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली, सुल्तानपुर और वाराणसी में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान कहीं-कहीं 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। कल लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार
बिहार(26 अगस्त- आंधी-बारिश की चेतावनी): पूर्णिया, जहानाबाद, दरभंगा, भागलपुर, वैशाली, लखीसराय, मधुबनी, किशनगंज, बेगूसराय, सिवान और बक्सर में बारिश के साथ-साथ आंधी का भी अलर्ट है। इस दौरान 80 Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना में कल यानी 26 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश(26 अगस्त- भीषण बारिश की चेतावनी): छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, निवाड़ी, पन्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और टीकमगढ़ में भारी से भारी बारिश की चेतावनी है। 50 से लेकर 55 किलोमीटर तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। भोपाल में कल यानी 26 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजस्थान
राजस्थान(26 अगस्त- तूफान और बारिश की चेतावनी): चुरू, पाली, बारां, राजसमंद, उदयपुर, बीकानेर, जयपुर, श्रीगंगानगर, करौली, डीग, झलावाड़, चित्तौड़गढ़, बालोतरा, कोटा, हनुमानगढ़ और भरतपुर में बारिश के साथ-साथ तूफान भी आ सकता है। कुछ जिलों में 60 किलोमीटर तक प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। जयपुर में कल यानी 26 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(26 अगस्त- आंधी-तूफान-बारिश अलर्ट): बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ, ऋषिकेश, हरिद्वार और टेहरी गढ़वाल में भीषण बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 55 Kmph की स्पीड से हवा चल सकती है। देहरादून में कल यानी 26 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश 
हिमाचल प्रदेश(26 अगस्त- भारी बारिश की चेतावनी): सोलन, कांगड़ा, ऊना, लाहौल स्पीति, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और बिलासपुर में तेज बारिश की आशंका है। इन जिलों में 55 से 60 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शिमला में कल यानी 26 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

तितली के पंखों से अपग्रेड होंगे सोलर पैनल्स, दूर होगी बड़ी कमजोरी

नई दिल्ली। सोलर पैनल्स की बड़ी कमजोरी है कि उन पर पड़ने वीली धूप का बड़ा हिस्सा बिजली बनने से...
टेक-मित्र 
तितली के पंखों से अपग्रेड होंगे सोलर पैनल्स, दूर होगी बड़ी कमजोरी

मौसम 26 अगस्त: आज 23 राज्यो के अंदर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 26 अगस्त 2026: मानसून की बारिश के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने डराने वाली चेतावनी...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 अगस्त: आज 23 राज्यो के अंदर मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मप्र में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 5.61 करोड़ रुपये कीमत की खादय सामग्री जब्त

भोपाल। मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने 20...
मध्य प्रदेश 
मप्र में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 5.61 करोड़ रुपये कीमत की खादय सामग्री जब्त

आज का राशिफल : 26 अगस्त, इनका रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है

मेष- कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 अगस्त, इनका रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है

मदरसा अत्त्तारिया के छात्रो ने सब्ज परचम लेकर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

शाहजहांपुर। जनपद मे मंगलवार को मदरसा अत्त्तारिया तारीन जलाल नगर में 12 रबीउल अव्वल के मौके पर मदरसे के बच्चो...
मदरसा अत्त्तारिया के छात्रो ने सब्ज परचम लेकर निकाला जुलूस ए मोहम्मदी

उत्तर प्रदेश

कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची का...
उत्तर प्रदेश 
कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजेनी से होकर गुजरने वाले बहा नाले...
उत्तर प्रदेश 
नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

  अम्बेडकरनगर। दिनांक 26.08.2025 को जनपद अम्बेडकरनगर में विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी चन्द्रदर्शन के अनुसार मुस्लिम समुदाय   •...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू (H1N1) के सात मामले सामने आने और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी