जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

लोडिंग वाहन चालक मौके से फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा क्षेत्र में इंद्राना-पनागर मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण मार्ग पर जाम के हालात बने रहे। घटना के बाद लोडिंग वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम फुलकी निवासी रविंद्र सिंह (35) फुलकी का ठेला लगाते थे। रक्षाबंधन के चलते मंगलवार को वह राखी और रुमाल खरीदकर अपनी दुकान लगाने के लिए बाइक से इंद्राना से पनागर की ओर जा रहे थे।

इंदौर में शराब के विवाद में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या ये खबर भी पढ़े : इंदौर में शराब के विवाद में बर्तन व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्राम पुरैना के पास सामने से ईंट लेकर आ रहे लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रविंद्र बाइक समेत सड़क पर गिरकर लोडिंग वाहन में फंस गए। बताया जा रहा है कि वाहन चालक उन्हें कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। गंभीर चोटें आने के कारण रविंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे का मंजर देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते सैकड़ों लोग सड़क पर एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन के चलते इंद्राना-पनागर मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई और नियमानुसार सहायता का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार लोडिंग वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कटनी-बिलासपुर रेल खंड पर वेंकटनगर-निगौरा स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला...
मध्य प्रदेश 
रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर किशनगंज में प्रशासन अलर्ट पर.....

किशनगंज। मिलाद-उन-नबी के अवसर पर 26 अगस्त को जिलेभर में प्रस्तावित जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न...
बिहार 
मिलाद-उन-नबी जुलूस को लेकर किशनगंज में प्रशासन अलर्ट पर.....

जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा क्षेत्र में इंद्राना-पनागर मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन की...
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकी रोड पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में कपड़े में लिपटा नवजात बच्ची का...
उत्तर प्रदेश 
कूड़े के ढेर में कपड़े से लिपटा मिला नवजात बच्ची का शव

नाले में डूबकर तीन किसानों की मौत, एक ने तैरकर बचाई जान

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मरका थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजेनी से होकर गुजरने वाले बहा नाले...

बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

  अम्बेडकरनगर। दिनांक 26.08.2025 को जनपद अम्बेडकरनगर में विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी चन्द्रदर्शन के अनुसार मुस्लिम समुदाय   •...
उत्तर प्रदेश 
बारावफात के लिए रूट डायवर्जन   

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में स्वाइन फ्लू (H1N1) के सात मामले सामने आने और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी