जय हनुमान ज्ञान गुन सागर… सावन के आखिरी मंगलवार को गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ
गाजियाबाद। सावन के आखिरी मंगलवार के अवसर पर राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी स्थित श्री शिव बालाजी धाम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा भगवान हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया।
सायंकाल मंदिर के पुजारी पंडित राजीव मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान जी को चोला चढ़ाया। इस दौरान सोसायटी के दर्जनों निवासियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में सोसायटी के छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर दिनेश सिंह, सतीश गुप्ता, गौरव बंसल, रामोतार वैश्य सहित दर्जनों निवासी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
