बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त
फर्जी दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की आईटीसी लेने के मामले में कार्रवाई
मुजफ्फरनगर समेत नौ ठिकानों पर दिनभर चली जांच
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो करोड़ रुपये, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किया है।
ईडी के लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय टीम ने जाली दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के मामले में बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा और उनके करीबियों के यहां छापा मारा है। मुजफ्फरनगर के अलावा गाजियाबाद व फरीदाबाद स्थित कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दिनभर छानबीन की।
कार्रवाई में न्यू राणा हाउस और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील्स के ठिकाने से करीब दो करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। छापेमारी में कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
