श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

लोक अदालत ने मुस्लिम पक्ष की गैरहाजिरी के आधार पर समझौता वार्ता को माना विफल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक नहीं हो सकी सुनवाई

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति अविनाश सक्सेना की अदालत में दोपहर दो बजे से मामले की सुनवाई प्रस्तावित है। वहीं, इसी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर स्थानीय लोक अदालत में कराई गई। समझौता वार्ता को लेकर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार यादव द्वितीय की अदालत ने भी निर्णय सुनाया है। लोक अदालत ने मुस्लिम पक्ष के उपस्थित नहीं होने के आधार पर समझौता वार्ता को विफल माना है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का अवसर दिया गया था। इसके तहत स्थानीय स्तर पर तीन बार समझौता वार्ता का प्रयास किया गया।

मोहनलालगंज थाने में बारावफात व जन्माष्टमी को लेकर की पीस बैठक ये खबर भी पढ़े : मोहनलालगंज थाने में बारावफात व जन्माष्टमी को लेकर की पीस बैठक

उन्होंने बताया कि अंतिम बार 18 अगस्त को स्थानीय लोक अदालत में दोनों पक्षों को समझौता वार्ता के लिए बुलाया गया था। हिंदू पक्ष तो उपस्थित हुआ, लेकिन मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई प्रतिनिधि वार्ता में शामिल होने के लिए नहीं पहुंचा। इसके बाद लोक अदालत ने उपलब्ध परिस्थितियों के आधार पर समझौता वार्ता को विफल मानते हुए अपना निर्णय सुनाया।

महेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, समझौता वार्ता से संबंधित इस प्रकरण पर 21, 22 और 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन निर्धारित तिथियों में मामला सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष नहीं आ सका। इसके चलते अब सभी की नजर मंगलवार को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई पर है। हिंदू पक्षकार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। मंगलवार की सुनवाई को लेकर हिंदू पक्ष को उम्मीद है कि मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि हिंदू पक्ष कानून और न्यायालय की प्रक्रिया में विश्वास रखता है और इसी माध्यम से प्रकरण का समाधान चाहता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में स्थानीय लोक अदालत द्वारा समझौता वार्ता विफल घोषित किए जाने और सुप्रीम कोर्ट में पिछली निर्धारित तिथियों पर सुनवाई नहीं होने के बाद अब मंगलवार की हाईकोर्ट सुनवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश से पूछा सवाल
राज्य  पश्चिम बंगाल 
ममता का सुवेंदु पर आरोप- ‘विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश, खुलेआम दी धमकी’

सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के तहत नागरिकता के...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
सीएए पर सुनवाई जल्द खत्म होगी: बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी

खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर आरक्षण खत्म...
राष्ट्रीय  राज्य 
खरगे का केंद्र पर आरोप- ‘आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही मोदी सरकार’

31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जीपी सिंह बने डीजी प्रशिक्षण और राज्य पुलिस अकादमी के महानिदेशक
राज्य  छत्तीसगढ़ 
31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारखाला थाना पुलिस ने सोमवार को जैन मंदिर में हुई चोरी का 48...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाजारखाला थाना पुलिस ने सोमवार को जैन मंदिर में हुई चोरी का 48...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जैन मंदिर से 15 लाख की अष्टधातु प्रतिमा चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में 21 से 23 अगस्त तक नहीं हो सकी सुनवाई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी सुनवाई

दिव्यांग कोटे की आड़ में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस-एसटीएफ ने चार को दबोचा

कानपुर। सचेण्डी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैलामऊ स्थित परीक्षा केंद्र पर स्वस्थ अभ्यर्थियों के दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाकर परीक्षा में उनकी जगह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दिव्यांग कोटे की आड़ में परीक्षा में फर्जीवाड़ा, पुलिस-एसटीएफ ने चार को दबोचा

बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त

मुजफ्फरनगर समेत नौ ठिकानों पर दिनभर चली जांच
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, दो करोड़ जब्त