अमेठी : सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

जामो क्षेत्र में हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

ग्रामीणों की सूचना पर सामने आया मामला

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जामो थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने के दौरान बाइक करीब 12 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान भीम (18) पुत्र जवाहर लाल निवासी पूरे अजीम थाना जायस के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक भीम अपने दोस्त विकास पुत्र रामराज के साथ 23 अगस्त रविवार की शाम करीब 6:30 बजे अपनी बहन भारती की ससुराल हिंदू पुरवा, थाना जामो से निकला था। रास्ते में दोनों ने शराब पी। इसके बाद नशे की हालत में वाहन चलाते हुए मंडका मजरे नौरंगाबाद के पास ब्लाइंड मोड़ पर तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब 12 फीट गहरे पानी भरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में विकास वाहन से अलग छिटककर बाहर गिर गया, जबकि भीम वाहन के साथ गड्ढे में जा गिरा। सोमवार सुबह गड्ढे में वाहन का साइड मिरर दिखाई देने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन और मृतक भीम के शव को बाहर निकलवाया।

 लॉयंस क्लब इंटरनेशनल ने वीर जवानों के लिए सरहद पर रक्षासूत्र और मिष्ठान भेजा  ये खबर भी पढ़े :  लॉयंस क्लब इंटरनेशनल ने वीर जवानों के लिए सरहद पर रक्षासूत्र और मिष्ठान भेजा

जामो थाने के प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में तेज गति और नशे की हालत में वाहन चलाने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) निर्माण के महाप्रबंधक आशीष बंसल ने हाल ही में प्रतिष्ठित जिरिबाम–इंफाल नई रेल लाइन परियोजना...
राष्ट्रीय 
जिरिबाम-इंफाल रेल लाइन का निर्माण तेज, जीएम ने लिया जायजा

भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

एम्सटेलवीन (नीदरलैंड्स)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सोमवार को...
खेल 
भारत का हॉकी विश्व कप सेमीफाइनल का टूटा सपना, अर्जेंटीना से मिली हार

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक...
मध्य प्रदेश 
सागर में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उत्तर प्रदेश

भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

सीईसी ने छात्रों को फेक न्यूज से सतर्क रहने और 18 वर्ष की उम्र पर मतदाता बनने की दी सलाह...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
भारत में संविधान के अनुसार पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं चुनाव : ज्ञानेश कुमार

कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

मुख्यमंत्री ने राना बेनी माधव स्मृति सभागार का किया लोकार्पण, बोले—वीर सेनानियों का इतिहास युवा पीढ़ी के लिए बने प्रेरणा...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस 50 साल में जितने लोगों को आवास नहीं दे पाई, हमने नौ साल में उतने लोगों को दिया : योगी आदित्यनाथ 

प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

फिरोजाबाद, अखिल भारतीय देववाणी परिषद एवं संस्कार भारती के तत्वाधान में श्री राम चन्द्र पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित शिव महापुराण...
उत्तर प्रदेश 
 प्रभु की निंदा करना तो दूर सुनना भी नहीं चाहिए-प्रणव पुरी महा

रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया

गोरखपुर। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने राजभाषा हिंदी के प्रभावी एवं प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के...
उत्तर प्रदेश 
रेलटेल ने कोलकाता में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया