MP में आज भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में ऑरेंज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन के दौरान अब तक औसतन 25.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो पूरे सीजन के सामान्य कोटे का करीब 68 प्रतिशत है। हालांकि सामान्य से अब तक 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

प्रदेश के 40 जिलों में औसत से कम पानी गिरा है, जबकि 15 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आज बुधवार को 3 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय मानसून अब उत्तर, पश्चिम और मध्य हिस्सों में ज्यादा सक्रिय होगा।

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार ये खबर भी पढ़े : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में तेज बारिश के आसार

अगले दो दिन भोपाल, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में तेज बारिश का दौर रहने की संभावना है। बुधवार को मौसम विभाग ने भिंड, दतिया और सागर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, मैहर और सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी है।

इन जिलों में भी होगी बारिश
भोपाल, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, मुरैना, श्योपुर, जबलपुर, कटनी.

छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिन सक्रिय रहेगा सिस्टम
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में मौसम सिस्टम की एक्टिविटी बनी हुई है। इसके प्रभाव से बारिश का दौर जारी है। अगले तीन दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किए गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 648.7 मिमी यानी 25.5 इंच बारिश हुई है। इस अवधि तक सामान्य बारिश 727.9 मिमी यानी 28.6 इंच होनी चाहिए थी।

इस तरह प्रदेश में सामान्य से करीब 3.1 इंच कम पानी गिरा है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 7 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

40 जिलों में 3 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश
पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज की गई है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर.

कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़ और डिंडौरी समेत कई जिलों में 3 से 50 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

पश्चिमी हिस्से के आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, रायसेन, रतलाम, खंडवा, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 2 से 49 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है।

जबकि अनूपपुर, डिंडौरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खरगोन और राजगढ़ में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में मामूली गिरावट का रुख बना...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

काठमांडू। नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध शुरू हो गया है। जिला समन्वय समिति...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में पौराणिक महत्व की बरुण नदी में जलविद्युत परियोजना का विरोध

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

जयपुर। राजस्थान में मानसून का असर अब एक बार फिर क्षेत्रवार अलग-अलग नजर आ रहा है। मंगलवार को पूर्वी...
राजस्थान 
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को मानसूनी गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश जिलों में आकाश में...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में आज बारिश के आसार, उत्तर बंगाल में भारी वर्षा की चेतावनी

नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। खड़गपुर-बालेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-16 पर नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के डहरपुर में मंगलवार देर रात हुए भयावह सड़क हादसे...
पश्चिम बंगाल 
नारायणगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका

तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित पात्र छात्रों के लिए दोबारा खुलेगा पोर्टल
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में आएंगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों को फिर मिलेगा छात्रवृत्ति का मौका