शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच दबाव बनता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का हल्का झटका भी लगा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

हालांकि सुबह दस बजे के बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे दोनों सूचकांक की चाल कमजोर पड़ने लगी।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत और निफ्टी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 236.01 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,892.10 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण पहले पांच मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से लगभग 90 अंक फिसल कर 77,805.62 अंक के स्तर पर आ गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही यह सूचकांक 77,986.84 अंक के स्तर तक पहुंच गया।

हालांकि यह तेज ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। इस स्तर पर मुनाफा वसूली होने की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 197.87 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,853.96 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 7.40 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,341.95 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कुछ ही देर में यह सूचकांक लगभग 25 अंक फिसल कर लाल निशान में 24,309.50 अंक के स्तर तक गिर गया।

इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी देर में ही निफ्टी ने रिकवर कर दोबारा हरे निशान में अपनी जगह बना ली।

लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब यह सूचकांक लगभग 45 अंक की मजबूती के साथ 24,378.60 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में एक बार फिर गिरावट का रुख बन गया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 12.50 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,347.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2, 807 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,972 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 835 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से कोटक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी लाइफ और बजाज फिनसर्व के शेयर 2.08 प्रतिशत से लेकर 0.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, इंफोसिस, अपोलो हॉस्पिटल, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और नेस्ले के शेयर 1.23 प्रतिशत से लेकर 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 286.98 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,656.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 115.50 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,334.55 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असम में बनेंगे 3.8 लाख नए घर, ₹5,000 करोड़ निवेश

गुवाहाटी। बाढ़ प्रभावित और बेघर लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत असम...
राष्ट्रीय 
असम में बनेंगे 3.8 लाख नए घर, ₹5,000 करोड़ निवेश

तमिलनाडु के सीएम विजय मेट्टूर से कावेरी डेल्टा के लिए छोड़ेंगे पानी

13 जिलों की करीब 16 लाख एकड़ कृषि भूमि को मिलेगा लाभ
राष्ट्रीय  राज्य 
तमिलनाडु के सीएम विजय मेट्टूर से कावेरी डेल्टा के लिए छोड़ेंगे पानी

 पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार 2 श्रद्धालुओं की मौत 2 घायल

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास दर्दनाक सड़क...
उत्तर प्रदेश 
 पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार 2 श्रद्धालुओं की मौत 2 घायल

नेपाल के रसुवा में सैलाब से तबाही, 19 पुलिसकर्मी लापता

काठमांडू। नेपाल के रसुवा में बुधवार सुबह तिब्बत से आए पानी के सैलाब से हाहाकार मच गया है। इस जल...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के रसुवा में सैलाब से तबाही, 19 पुलिसकर्मी लापता

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच दबाव बनता हुआ नजर आ...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

उत्तर प्रदेश

 पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार 2 श्रद्धालुओं की मौत 2 घायल

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास दर्दनाक सड़क...
उत्तर प्रदेश 
 पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार 2 श्रद्धालुओं की मौत 2 घायल

यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसान ऋण से जुड़े रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में सीबीआई की विशेष अदालतों ने मंगलवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी: किसान से रिश्वत लेने के दो मामलों में दो पूर्व बैंक अधिकारियों समेत तीन दोषियों को सजा

सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

झांसी लिंक से मजबूत होगी बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर में 272 करोड़ का औद्योगिक क्लस्टर, 7,968 करोड़ से बनेगा झांसी लिंक एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

छह लेन में होगा निर्माण, जरूरत पर आठ लेन तक विस्तार की तैयारी; 2,901.97 करोड़ रुपये की आठ मेगा औद्योगिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे