शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी।

बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी भी आई, लेकिन यह तेजी टिकाऊ नहीं हो सकी। कुछ देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई।

शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा ये खबर भी पढ़े : शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 165 अंक और निफ्टी 80 अंक टूटा

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 103.82 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,576.76 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 120 अंक उछल कर 77,694.97 अंक के स्तर तक आ गया।

इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। बिकवाली के दबाव की वजह से इस सूचकांक ने थोड़ी देर में ही अपनी सारी बढ़त गंवा दी।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 112.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,360.24 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 69.85 अंक यानी 0.29 प्रतिशत उछल कर 24,277.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की।

बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से पहले मिनट में ही यह सूचकांक लगभग 90 अंक की तेजी के साथ 24,297.45 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि निफ्टी की यह तेजी टिक नहीं सकी।

कुछ देर में ही बाजार में मुनाफा वसूली के चक्कर में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने लाल निशान में गोता लगा दिया।

बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 16.45 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,191.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,919 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,254 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,665 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 20 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान में और 29 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से कोटक महिंद्रा, अदानी एंटरप्राइजेज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.23 प्रतिशत से लेकर 0.76 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एचडीएफसी बैंक, इंटरग्लोब एवियेशन और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर 1.89 प्रतिशत से लेकर 0.86 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 183.15 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,472.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं निफ्टी ने 126.80 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,207.75 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं, सपाट स्तर पर सोना और चांदी

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना और चांदी दोनों चमकीली...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में कोई बदलाव नहीं, सपाट स्तर पर सोना और चांदी

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर वीएचपी ने जताया दुख, मदद की घोषणा

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्रों में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख व्यक्त...
राष्ट्रीय 
नेपाल बाढ़ त्रासदी पर वीएचपी ने जताया दुख, मदद की घोषणा

पद को लेकर विवाद में खूनी खेल, उज्जैन में दो की हत्या

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार देर रात करणी सेना से जुड़े...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
पद को लेकर विवाद में खूनी खेल, उज्जैन में दो की हत्या

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सहायता सामग्री तेजी...
अंतर्राष्ट्रीय 
भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल