काराबाओ कप में टॉप टीमों की भिड़ंत, कई बड़े मुकाबले तय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

लंदन। काराबाओ कप 2026-27 के तीसरे दौर में लिवरपूल का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड की भिड़ंत ब्राइटन एंड होव एल्बियन से होगी। तीसरे दौर में प्रीमियर लीग की छह टीमें आपस में भिड़ सकती हैं।

यूरोपीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली इंग्लैंड की नौ टीमें—आर्सेनल, मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड, एस्टन विला, लिवरपूल, ब्राइटन एंड होव एल्बियन, सुंदरलैंड, बोर्नमाउथ और क्रिस्टल पैलेस—तीसरे दौर से प्रतियोगिता में उतरेंगी।

मैनचेस्टर सिटी के सामने नॉर्विच सिटी की चुनौती होगी, जबकि पिछले साल की उपविजेता आर्सेनल का सामना इप्सविच टाउन से होगा। एस्टन विला को कोवेंट्री सिटी और सुंदरलैंड को हल सिटी से खेलना है।

चेल्सी का मुकाबला लीड्स यूनाइटेड से हो सकता है, लेकिन इसके लिए उसे गुरुवार को ल्यूटन टाउन को हराना होगा। न्यूकैसल यूनाइटेड का सामना मिलवॉल से और एवर्टन का मुकाबला वूल्व्स से होगा।

यूईएफए प्रतियोगिताओं के मुकाबलों से टकराव से बचने के लिए तीसरे दौर के मैच सात से 14 सितंबर के सप्ताह में खेले जाएंगे।

 

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा ये खबर भी पढ़े : अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पद को लेकर विवाद में खूनी खेल, उज्जैन में दो की हत्या

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के कानीपुरा स्थित लक्की दरबार ढाबे पर बुधवार देर रात करणी सेना से जुड़े...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
पद को लेकर विवाद में खूनी खेल, उज्जैन में दो की हत्या

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि भोटेकोशी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत एवं सहायता सामग्री तेजी...
अंतर्राष्ट्रीय 
भोटेकोशी बाढ़ में 123 लोग सुरक्षित निकाले, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न...
छत्तीसगढ़ 
सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों की देंगे सौगात

काराबाओ कप में टॉप टीमों की भिड़ंत, कई बड़े मुकाबले तय

लंदन। काराबाओ कप 2026-27 के तीसरे दौर में लिवरपूल का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड की भिड़ंत...
खेल 
काराबाओ कप में टॉप टीमों की भिड़ंत, कई बड़े मुकाबले तय

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल