अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चार घंटे चक्काजाम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। रायगढ़-घरघोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाखा स्थित केलो डैम के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने खराब सड़क और लगातार हो रहे हादसों के विरोध में करीब चार घंटे तक चक्काजाम किया।

जानकारी के अनुसार, सुनीता यादव (28) अपने पति रामेश्वर उर्फ रवि यादव के साथ रक्षाबंधन पर मायके लाखा जा रही थीं। बुधवार देर शाम केलो डैम के समीप सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत ये खबर भी पढ़े : खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

हादसा इतना भीषण था कि सुनीता यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लाखा गांव के ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।

क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों और जर्जर सड़क की स्थिति को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और सड़क सुधार का आश्वासन दिया। साथ ही मृतका के परिजनों को तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इसके बाद रात लगभग 10 बजे चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित विभिन्न...
छत्तीसगढ़ 
सीएम साय आज जशपुर दौरे पर, विकास कार्यों की देंगे सौगात

काराबाओ कप में टॉप टीमों की भिड़ंत, कई बड़े मुकाबले तय

लंदन। काराबाओ कप 2026-27 के तीसरे दौर में लिवरपूल का सामना टोटेनहम हॉटस्पर से होगा। वहीं मैनचेस्टर यूनाइटेड की भिड़ंत...
खेल 
काराबाओ कप में टॉप टीमों की भिड़ंत, कई बड़े मुकाबले तय

ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिलेजुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

बाढ़ संकट में नेपाल के साथ भारत, 10 टन पहुंची राहत सामग्री

कोलकाता। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत ने राहत और बचाव अभियान के लिए...
राष्ट्रीय 
बाढ़ संकट में नेपाल के साथ भारत, 10 टन पहुंची राहत सामग्री

एमबाप्पे की हैट्रिक से रियल मैड्रिड की शानदार जीत, सोसिएदाद को 4-1 से रौंदा

मैड्रिड। किलियन एमबाप्पे की शानदार हैट्रिक के दम पर रियल मैड्रिड ने ला लीगा 2026-27 में बुधवार को रियल सोसिएदाद...
खेल 
एमबाप्पे की हैट्रिक से रियल मैड्रिड की शानदार जीत, सोसिएदाद को 4-1 से रौंदा

उत्तर प्रदेश

अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

बदायूं। मजहब-ए-इस्लाम के आखिरी नबी हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो तआला अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को जिलेभर...
उत्तर प्रदेश 
अकीदत के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी 

शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं की तहसील प्रभारी प्रीति राठौर के नेतृत्व में शिक्षिकाओं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षिकाओं ने राखी बांधकर मांगी नौकरी की सुरक्षा

डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद की ओर से इस्तकबालिया कैंप लगाया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील के कैंप में अकीदतमंदों का स्वागत

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल

बदायूं। जुलूस-ए-मोहम्मदी के अवसर पर बुधवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हज़रत शाह विलायत गेट के पास...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने किया जुलूस-ए-मोहम्मदी का इस्तकबाल