मीरजापुर: प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल
मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर घरेलू बिजली का प्लग लगाना एक अधेड़ के लिए जानलेवा साबित हो गया। बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई।
बहरामगंज निवासी सुभाष शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे घर में लगे विद्युत बोर्ड में प्लग लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। करंट की चपेट में आते ही वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चुनार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे संजय कुमार ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
सुभाष मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और तीन विवाहित पुत्रियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि विद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
