सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठी चलवा रही है- श्यामलाल पाल
सपा की सरकार बनते ही महिलाओं के खातों में भेजे जायेंगे 40 हजार रुपये
बस्ती - गुरूवार को समाजवादी पार्टी द्वारा महादेवा विधान सभा क्षेत्र के गायघाट में स्थित एक मैरेज हाल के सभागार में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और विशिष्ठ अतिथि सांसद रामप्रसाद चौधरी रहे। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर बेहतर काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि सरकार बनते ही महिलाओं के खातों में 40 हजार रुपये भेजे जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महिलाओं के खातों में 15 लाख रुपये भेजने का वादा किया था, लेकिन आज तक किसी के खाते में यह राशि नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान और बेरोजगार परेशान हैं और महंगाई चरम पर है। चीनी, गैस और खाद के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन पर लाठी चलवा रही है।
विशिष्ठ अतिथि सांसद रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास नजर नहीं आया, जबकि महंगाई लगातार बढ़ी है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ , पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राम जियावन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी , डा. किताबुलाह अंसारी ,राजेन्द्र चौधरी आदि ने संबोधित करते हुये सपा के लक्ष्य, उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये भाजपा पर निशाना साधा। सम्मेलन में महादेवा विधान सभा के बूथ प्रभारी, बीएलए,सेक्टर अध्यक्ष , सेक्टर प्रवेक्षक, जोन प्रभारी मौजूद रहे।
पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मो स्वालेह, विजय विक्रम आर्या , गीता भारती , गुलाब सोनकर ,संजय गौतम, रोहित आर्या ,दया शंकर मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला कक्कू , राजा राम यादव,रवींद्र यादव ,जावेद पिंडारी,महँथ यादव, जमील अहमद,राजेन्द्र चौरसिया,यूसुफ अंसारी, रणजीत यादव रिनटु , आर डी गोस्वामी,राम बृक्ष यादव, कैश मोहम्मद,अमरेन्द्र यादव,मनोज यादव, कोइल यादव,महेंद्र यादव , सुभाष यादव ,चंद्रिका यादव, विजय प्रताप यादव,राघवेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद यादव,प्रेम जी यादव ,राजेश पटेल,गिरीश चंद्र , इरशाद अहमद, निशार अहमद ,मैंसर अली, सुबाश चंद्र यादव ,हीरा यादव, देवनाथ यादव, राजेश यादव , ज्ञान चन्द्र चौधरी, बैजनाथ शर्मा, नन्द लाल यादव, राम शंकर निराला, विजय पाल यादव ,गजानन पाल, सर्वजीत यादव, इन्द्रसेन यादव , विवेक यादव विक्की , लालमन यादव, मान सिंह यादव, रवींद्र यादव अखिलेश यादव समेत हजारों की संख्या में सपा नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
