सपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिले समाजवादी शिक्षक सभा के पदाधिकारी, ओपीस बहाली की मांग
बस्ती - जनपद भ्रमण पर आये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को समाजवादी शिक्षक सभा ने पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रयास किये जाने की मांग किया है। जिलाध्यक्ष डा. सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी के नेतृत्व मे शिक्षक सभा के पदाधिकारियों ने रेस्ट हाउस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गये ज्ञापन मे प्रमुख रूप से उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 1982 मे मिलने वाली सेवा सुरक्षा प्रावधान फिर से लागू किये जाने, पुरानी पेंश बहाल किये जाने, वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदये दिये जाने, शिक्षामित्रों को शिक्षक के पद पर समायोजित किये जाने तथा माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को राजकीय शिक्षकों की भांति चिकित्सा सुविधायें दिये जाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा उपरोक्त मागों को लेकर शिक्षक सभा लगातार आन्दोलित है, लेकिन सरकार द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा उ.प्र. मे समाजवादी पाटी्र की सरकार बनने पर उपरोक्त मागों पर सहानुभूतिर्पूवक विचार कर उन्हे लागू कराया जायेगा। शिक्षक सभा के महासवि श्रीना विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव डा. फूलदेव यादव, राष्ट्रीय सचिव डा इन्द्रसेन यादव, अरविन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
